फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   पार्किंग को लेकर हुई कहासुनी में युवक के चार दांत तोड़े

पार्किंग को लेकर हुई कहासुनी में युवक के चार दांत तोड़े

Thu, 13 Jun 2019 07:48 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 13 Jun 2019 07:48 PM IST
विज्ञापन
पार्किंग को लेकर हुई कहासुनी में युवक के चार दांत तोड़े
पार्किंग को लेकर कहासुनी पर तोड़े युवक के दांत
विज्ञापन

ढालपुर के मोनाल कैफे के पास वारदात, छह अज्ञात लोगों ने किया ईशान पर हमला
पुलिस ने पीड़ित के बयान के आधार पर मामला किया दर्ज
जांच के लिए सीसीटीवी फुटेज को भी खंगालने में जुटी पुलिस
अमर उजाला ब्यूरो
कुल्लू। जिला मुख्यालय ढालपुर में वाहन को पार्क करने को लेकर हुई कहासुनी में एक युवक के दांत तोड़ दिए हैं। सदर थाना कुल्लू पुलिस ने मामला दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार जिला मुख्यालय ढालपुर स्थित मोनाल कैफे के पास गाड़ी को पार्क करने को लेकर कहासुनी हो गई। बात इतनी आगे बढ़ गई कि दो गुटों के बीच मारपीट हो गई। इससे एक युवक के चार दांत टूट गए।

वारदात के शिकार युवक का अस्पताल में उपचार चल रहा है। पुलिस ने भी क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू पहुंच कर युवक के बयान लिए। पुलिस का कहना है कि सेरीबेहड़ भुंतर के 22 वर्षीय युवक ईशान पर आधा दर्जन से अधिक अज्ञात लोगों ने हमला किया है, जिससे वह जख्मी हो गया। पुलिस का कहना है कि हमलावरों के कुछ फोटो लोगों ने वारदात के समय लिए हैं। इसके अलावा पुलिस सीसीटीवी फुटेज को भी खंगालने में जुट गई है। एएसपी कुल्लू राज कुमार चंदेल ने कहा कि पुलिस ने युवक के बयान के आधार पर केस दर्ज कर दिया है। इसमें एक नामजद के साथ छह से सात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। अभी पुलिस की अंतिम रिपोर्ट आनी बाकी है। उन्होंने कहा कि शहर में किसी को भी शांति भंग करने की इजाजत नहीं दी जाएगी। पुलिस मामले की जांच कर रही है, जो भी दोषी होंगे, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed