{"_id":"5cfe82d2bdec22077b45a05c","slug":"156018349712-kullu-news30","type":"story","status":"publish","title_hn":"पनगां सड़क पर एक किलो","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
पनगां सड़क पर एक किलो
विज्ञापन
बिल्खी में चरस के साथ युवक गिरफ्तार
पतलीकूहल-पनगां सड़क पर लगाया था नाका, 1.806 किलो चरस की खेप पकड़ी
अमर उजाला ब्यूरो
पतलीकूहल (कुल्लू)। पुलिस थाना पतलीकूहल के तहत पनगां मार्ग पर बिल्खी में एक युवक को एक किलो 806 ग्राम चरस के साथ दबोचा है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। जानकारी के अनुसार पुलिस ने पतलीकूहल-पनगां सड़क पर बिल्खी नामक जगह पर नाका लगाया था। इस दौरान एक युवक सामने से आ रहा था। उसकी तलाशी लेने पर उसके पास चरस की खेप मिली। आरोपी की पहचान धर्मवीर (25) निवासी रिगड़ के रूप में हुई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। मामले की पुष्टि एएसपी राजकुमार चंदेल ने की। उन्होंने कहा कि पुलिस आरोपी से कड़ी पूछताछ कर रही है। पता लगाया जा रहा है कि युवक इतनी बड़ी मात्रा में चरस कहां से लेकर आया और कहां लेकर जा रहा था। प्रारंभिक छानबीन में पुलिस के हाथ कुछ ठोस सबूत लगे हैं। इस मामले अन्य लोगों की गिरफ्तारी से इनकार नहीं किया जा सकता। उन्होंने कहा कि आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज किया है। आरोपी को अदालत में पेश किया जा रहा है।