{"_id":"5bb375c0867a557ed33fd5cc","slug":"151538487744-kullu-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लारजी झील में मिला शव, नहीं हुई शिनाख्त","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
लारजी झील में मिला शव, नहीं हुई शिनाख्त
Updated Tue, 02 Oct 2018 07:12 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए कुल्लू अस्पताल पहुंचाया
अमर उजाला ब्यूरो
बंजार (कुल्लू)। बंजार उपमंडल के प्रवेश द्वार लारजी में बने 126 मेगावाट पन विद्युत परियोजना की झील में एक शव बरामद हुआ है। भुंतर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए कुल्लू अस्पताल पहुंचाया। शव किसका है , इसकी पहचान अभी नहीं हो सकी है। उधर, नगर पंचायत बंजार के सेस राम को अपने 18 वर्षीय पुत्र मोहित का शव मिलने की उम्मीद बंध गई है। उल्लेखनीय है कि 24 सितंबर को मणिकर्ण के गोलू पुल के पास स्कूटी हादसे के दौरान वह नदी में गिर गया था। उसके साथ कोई और भी था। लेकिन हादसे में लापता लोगों का अभी तक पता नहीं चल सका है। जांच अधिकारी एसआई जसपाल सिंह ने बताया कि मंगलवार को करीब 11 बजे लारजी झील में तैरते हुए शव की सूचना मिली और पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बाहर निकाला गया। उन्होंने कहा कि मृतक व्यक्ति की उम्र करीब 45 से 50 साल के बीच है। अभी तक शिनाख्त नहीं हो पाई है। उन्होंने पुलिस ने मामला दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है।