फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   जंगल में आग लगाते पकड़े गए तो दर्ज होगी एफआईआर

जंगल में आग लगाते पकड़े गए तो दर्ज होगी एफआईआर

Sun, 21 Jan 2018 10:22 PM IST
Updated Sun, 21 Jan 2018 10:22 PM IST
विज्ञापन
जंगल में आग लगाते पकड़े गए तो दर्ज होगी एफआईआर
आग - फोटो : amar ujala
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

कुल्लू। जिला कुल्लू के वनों में भड़क रही आग की घटनाओं पर वन विभाग सख्ती से निपटेगा। जंगल में अगर कोई व्यक्ति आग लगाते हुए पकड़ा जाता है तो उसके खिलाफ अब एफआईआर दर्ज होगी। जंगलों में भड़क रही आग के मुद्दे को अमर उजाला ने 21 जनवरी के अंक में करोड़ों की वन संपदा जलकर हुई राख, हो रहा वायु प्रदूषण शीर्षक के साथ प्रकाशित किया था। जिसके बाद विभाग ने हरकत में आते हुए जंगलों में आग लगाने वालों के खिलाफ सख्त एक्शन लिया है।

गौर रहे आग लगने से कुल्लू, मनाली, बंजार, सैंज, मणिकर्ण घाटी में जंगल धू धू कर जल रहे हैं। लेकिन जंगलों में लग रही आग से अब तक करोड़ों की वन संपदा भी खाक हो चुकी है। वहीं जिला के जंगलों में आग लगने के कारण उठ रहे धुएं से चारों ओर धुंध भी छा गई है। जिस पर विभाग तुरंत एक्शन में आ गया है। वन विभाग ने अपने फील्ड स्टाफ को अपने वन क्षेत्र में रहने को कहा है। अगर कोई आगजनी की घटना सामने आती है तो उस पर तुरंत काबू पाया जा सके। इधर डीएफओ कुल्लू डॉ. नीरज चड्ढ़ा ने कहा कि फील्ड स्टाफ आग की घटनाओं को लेकर मुस्तैद है। अगर कहीं आग की घटना हो रही है तो उस पर जल्दी काबू किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जंगलों में अगर कोई व्यक्ति आग लगाता हुआ पकड़ा जाता है तो उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज की जाएगी। चड्ढ़ा ने आम जनता से भी वनों को आग से बचाने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed