{"_id":"5bf1656bbdec226993579684","slug":"141542546795-kullu-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"1.300 किलो चरस के साथ पर्यटक गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
1.300 किलो चरस के साथ पर्यटक गिरफ्तार
Updated Sun, 18 Nov 2018 06:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
कुल्लू। भुंतर पुलिस ने बजौरा नाके पर जांच के दौरान एक पर्यटक को 1.300 किलो चरस के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार मनाली से दिल्ली जा रही वोल्वो बस को बंजार पुलिस टीम ने बजौरा चेक पोस्ट के पास तलाशी के लिए रोका। पुलिस टीम ने जैसे ही वोल्वो बस में दबिश दी तो उसमें सवार एक युवक घबरा गया। पुलिस ने शक होने पर जब तलाशी ली तो उसके कब्जे से एक किलो तीन सौ ग्राम चरस बरामद हुई। पुलिस ने चरस तस्करी के आरोप में गोवा के मारविन फर्नाडिस (22) को गिरफ्तार कर दिया है। आरोपी को कोर्ट में पेश करने की प्रक्रिया पुलिस ने शुरू कर दी है। पर्यटक युवक ने चरस को कहां से खरीदा, इस बारे में पूछताछ की जा रही है। डीएसपी आशीष शर्मा ने कहा कि पुलिस युवक से पूछताछ कर रही है। उन्होंने कहा कि चरस तस्करी करने वाले लोगों को पुलिस नहीं छोड़ेगी। इसके लिए पुलिस ने अभियान तेज कर दिया है।