फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   चरस तस्करी के दोषी नेपाली को एक साल का कारावास

चरस तस्करी के दोषी नेपाली को एक साल का कारावास

Thu, 03 May 2018 10:16 PM IST
Updated Thu, 03 May 2018 10:16 PM IST
विज्ञापन
चरस तस्करी के दोषी नेपाली को एक साल का कारावास
चरस तस्करी के दोषी नेपाली
विज्ञापन

को एक साल का कारावास
15 हजार जुर्माना नहीं देने पर होगी चार माह की अतिरिक्त कैद
अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश जिया लाल आजाद ने सुनाया फैसला
अमर उजाला ब्यूरो
कुल्लू। अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश कुल्लू जिया लाल आजाद की अदालत ने एक चरस तस्करी के मामले में एक आरोपी को दोषी करार देते हुए एक साल कारावास की सजा सुनाई है। कोर्ट ने 15 हजार रुपये का जुर्माना भी किया है। जुर्माना नहीं भरने पर आरोपी को चार माह की अतिरिक्त सजा काटनी होगी। भुंतर पुलिस ने आरोपी को 311 ग्राम चरस के साथ धर दबोचा था।

इस संबंध में जानकारी के अनुसार 16 दिसंबर 2016 को एएसआई राम लाल व अन्य पुलिस कर्मियों की टीम सब्जी मंडी भुंतर के पास पेट्रोलिंग और नाकाबंदी पर थी। तभी रात करीब 10:30 बजे पारला भुंतर की तरफ से एक व्यक्ति पैदल आ रहा था पुलिस को देख वह घबरा गया और वापस मुड़कर भाग गया लेकिन पुलिस टीम से उसे कुछ ही दूरी पर धर दबोचा। शक होने पर पुलिस ने उक्त व्यक्ति से पूछताछ की तो उसने अपना नाम तिलक बुधा बताया। पुलिस ने जब तलाशी ली तो एक पैकेट से दो प्लास्टिक में लपेट कर रखी 311 ग्राम चरस बरामद की। जिस पर पुलिस ने भुंतर थाना में आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया। सभी प्रकार की औपचारिकताओं के बाद चालान कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने दोनों पक्षों व गवाहों की दलीलें सुनने के बाद आरोपी को दोषी करार दिया और एक साल का कारावास व 15 हजार जुर्माने के आदेश दिए। उप न्यायवादी पंकज धीमान ने बताया कि मामले में छह गवाहों को पेश किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed