फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   भुंतर में ट्रक चालक पर जानलेवा हमला

भुंतर में ट्रक चालक पर जानलेवा हमला

Fri, 19 Apr 2019 10:20 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 19 Apr 2019 10:20 PM IST
विज्ञापन
भुंतर में ट्रक चालक पर जानलेवा हमला
भुंतर (कुल्लू)। पुलिस थाना भुंतर के तहत वीरवार रात को एक ट्रक चालक पर जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है। आरोपी ट्रक चालक से मारपीट कर उसका मोबाइल और गाड़ी की चाबी को लेकर भाग गए हैं। ट्रक चालक ने शोर मचाकर अपनी जान बचाई। बताया जा रहा है कि ट्रक चालक ने गाड़ी साइड करने का कहा था। इस दौरान हुई कहासुनी के बीच आरोपियों ने हमला कर दिया। पुलिस ने ट्रक चालक की शिकायत के आधार पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार ट्रक में दुकानदार का सामान था। जब ट्रक को खाली करने के लिए चालक दुकान के सामने आया तो सामने एक गाड़ी खड़ी थी। ट्रक चालक ने गाड़ी को साइड करने को कहा तो उसका चालक भड़क गया और गालियां देने लगा। इसके बाद जब वह ट्रक से सामान उतारने लगा तो भुंतर मेन बाजार में वीरवार रात करीब 11:30 बजे ट्रक चालक अर्जुन निवासी पालमपुर पर तीन लोगों ने जानलेवा हमला कर दिया। इसमें चालक को गंभीर चोटें आई हैं। ट्रक चालक ने शोर मचाकर और भागकर अपनी जान बचाई। आरोपी ट्रक की चाबी और मोबाइल छीनकर ले गए। भुंतर थाना प्रभारी विकास कुमार ने कहा कि मामला दर्ज कर लिया है। मामले की गंभीरता से छानबीन की जा रही है। उन्होंने कहा कि आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed