फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Ashwin appointed as the new IG of Karnal Range, and Karn Goyal as Police Captain.

Karnal News: अश्विन बनाए गए करनाल रेंज के नए आईजी और कर्ण गोयल पुलिस कप्तान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 05 Sep 2026 02:10 AM IST
विज्ञापन
Ashwin appointed as the new IG of Karnal Range, and Karn Goyal as Police Captain.
करनाल रेंज आईजी अश्विन
करनाल। हरियाणा सरकार ने करनाल पुलिस में बड़ा फेरबदल किया है। देर रात जारी तबादला सूची में करनाल रेंज के आईजी अशोक कुमार और एसपी नरेंद्र बिजारणिया का तबादला कर दिया गया है। आईजी 2006 बैच के आईपीएस अधिकारी अश्विन और एसपी आईपीएस अधिकारी कर्ण गोयल बनाए गए हैं।
विज्ञापन

30 पुलिस अधिकारियों के तबादलों की सूची के अनुसार, नरेंद्र बिजारणिया को एसपी स्पेशल टास्क फोर्स के रूप में तैनात किया गया है। उनके स्थान पर नियुक्त्त आईपीएस अधिकारी कर्ण गोयल गुरुग्राम में डीसीपी वेस्ट के पद पर तैनात थे।
विज्ञापन

करनाल रेंज के आईजी अशोक कुमार को आईजी, पुलिस ट्रेनिंग कॉलेज सुनारिया तैनात किया गया है। केंद्र सरकार से वापसी के बाद 2006 बैच के आईपीएस अधिकारी अश्विन को करनाल रेंज के आईजी की जिम्मेदारी दी गई है। उन्हें आईजी हरियाणा आर्म्ड पुलिस मधुबन का अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

करनाल रेंज के अंतर्गत करनाल के अलावा पानीपत, कैथल और आसपास के जिलों की पुलिस व्यवस्था आती है। इसके अलावा 2024 बैच के आईपीएस अधिकारी रविंद्र कुमार को करनाल का एएसपी बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed