फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Traffic came to a standstill near Sector 11 and PGI due to the Vice President's visit.

Chandigarh News: उपराष्ट्रपति के दौरे से सेक्टर-11 और पीजीआई के पास थमा ट्रैफिक

Sat, 05 Sep 2026 02:12 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 05 Sep 2026 02:12 AM IST
विज्ञापन
Traffic came to a standstill near Sector 11 and PGI due to the Vice President's visit.
चंडीगढ़। उपराष्ट्रपति के पंजाब यूनिवर्सिटी दौरे के चलते शुक्रवार को सेक्टर-11 और पीजीआई न्यू ओपीडी की ओर जाने वाले मार्गों पर ट्रैफिक प्रभावित रहा। सुरक्षा के चलते उपराष्ट्रपति के काफिले के पहुंचने पर करीब 11 बजे लगभग आधे घंटे के लिए यातायात रोका गया। वहीं, शाम करीब साढ़े तीन बजे चंडीगढ़ से रवाना होने के दौरान भी कुछ समय के लिए ट्रैफिक थमा।
विज्ञापन

यातायात रुकने से सेक्टर-11 और पीजीआई न्यू ओपीडी के आसपास वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। पीजीआई आने-जाने वाले मरीजों और तीमारदारों को भी परेशानी हुई। पुलिसकर्मी प्रमुख चौराहों और मार्गों पर तैनात रहे और काफिले के गुजरने के बाद वाहनों को नियंत्रित तरीके से आगे बढ़ाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed