फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   पोल सेे करंट लगने पर बिजली कर्मचारी की मौत

पोल सेे करंट लगने पर बिजली कर्मचारी की मौत

Sat, 16 Feb 2019 07:26 PM IST
pooja awasthi pooja awasthi
Updated Sat, 16 Feb 2019 07:26 PM IST
विज्ञापन
पोल सेे करंट लगने पर बिजली कर्मचारी की मौत
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

कुल्लू। धार्मिक नगरी मणिकर्ण घाटी के सरसाड़ी में बिजली बोर्ड के एक कर्मचारी की करंट लगने से मौत हो गई है। कर्मचारी बोर्ड के एक जेई के साथ बिजली लाइन की मरम्मत कर रहा था। पुलिस ने मामला दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार शनिवार सुबह करीब 11 बजे बिजली बोर्ड का जूनियर टीमेट बोर्ड के जेई के साथ सरसाड़ी के पास पोल पर चढ़कर बिजली की लाइन ठीक कर रहा था। इस दौरान उसे करंट लगा और पोल से नीचे गिर गया। हालांकि इससे पहले उन्होंने ट्रांसफार्मर से बिजली को काट कर रखा था। इसके बावजूद कर्मचारी को करंट करना हैरान करने वाला है। हादसे के बाद पोल के नीचे खड़े जेई ने उसे उपचार के लिए कुल्लू अस्पताल लाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित किया। टीमेट इससे पहले सेना में था और सेवानिवृत्ति के बाद वह बिजली बोर्ड में बतौर जूनियर टीमेट कार्यरत था। जांच अधिकारी एवं जरी पुलिस चौकी के प्रभारी चिंत राम ने कहा कि पुलिस ने सदर मंडी निवासी प्रकाश चंद (51) के शव को पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया है। उन्होंने कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है कि हादसा कैसे हुआ है। पुलिस अधीक्षक कुल्लू शालिनी अग्निहोत्री ने मामले की पुष्टि की। कहा कि पुलिस सभी पहलु को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। दूसरी ओर बिजली बोर्ड के अधिकारियों और कर्मचारियों ने जूनियर टीमेट की मौत पर शोक जताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed