{"_id":"595d14d74f1c1bfb5b8b45f4","slug":"131499272407-kullu-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पति और सास पर प्रताड़ना का केस दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पति और सास पर प्रताड़ना का केस दर्ज
Updated Wed, 05 Jul 2017 10:07 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मनाली (कुल्लू)। मनाली की 25 वर्षीय एक महिला ने अपने पति और सास पर प्रताड़ना का मामला दर्ज करवाया है। पुलिस को दी शिकायत में महिला ने आरोप लगाया है कि एक शख्स ने उसके साथ कुल्लू कोर्ट में शादी की। शादी करने के बाद पति एक महीना उसे घर नहीं ले गया। एक महीने बाद जब घर ले गया तो पता चला कि वह पहले से ही शादीशुदा है और एक बेटी का बाप है। महिला ने बताया कि पति ने उसे प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। सास ने भी प्रताड़ित किया और एक कमरे में बंद कर घर के अंदर आना-जाना भी बंद कर दिया। महिला ने बताया कि पति ने बात-बात पर मारपीट करना शुरू दिया। सास भी पति का साथ देती रही। अंत में पति ने मनाली में नौकरी पर लगवा दिया लेकिन नौकरी से मिलने वाले सारे वेतन को भी अपने पास रखना शुरू कर दिया। यही नहीं, महिला ने बताया कि पति ने मोबाइल फोन भी अपने पास रख लिया ताकि घरेलू हिंसा के बारे में अपने मायके वालों को न बात सकूं। शिकायतकर्ता के मुताबिक पति के अत्याचार से बचने के लिए ही उसने राधा संस्था का सहारा लिया और वहां आकर रहने लगी। उन्होंने पुलिस से आग्रह किया कि उनके द्वारा दर्ज मामले की शीघ्र छानबीन की जाए और शीघ्र न्याय किया जाए। मनाली थाना प्रभारी केडी शर्मा ने बताया कि पुलिस ने महिला की शिकायत पर पति और सास के विरुद्ध धारा 498ए, 506 और 34 आईपीसी के तहत मामला दर्ज कर लिया है। उन्होंने बताया कि पुलिस सभी तथ्यों को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन