{"_id":"593c1f814f1c1bd60d8b45b6","slug":"131497112449-kullu-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भुंतर में दुकान जलकर राख, 3.70 लाख रुपये नुकसान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
भुंतर में दुकान जलकर राख, 3.70 लाख रुपये नुकसान
Updated Sat, 10 Jun 2017 10:04 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भुंतर (कुल्लू)। स्थानीय बाजार में एक रेडीमेड कपड़ों की दुकान जलकर राख हो गई। घटना में दो अन्य दुकानें भी आग की चपेट में आ गईं। चार दिनों के भीतर यह दूसरी घटना सामने आई है। घटना में 3.70 लाख रुपये का नुकसान आंका गया है। पुलिस आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट मान रही है। वहीं व्यापारियों ने शरारती तत्वों की ओर से आग लगाने की आशंका जताई है।
जानकारी के अनुसार शुक्रवार देर रात करीब तीन बजे भड़की आग से आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई। आग लगने की सूचना लोगों ने अग्रिशमन कुल्लू को दी गई। दस किलोमीटर के सफर को तय करने के बाद जब तक दमकल वाहन के मौके पहुंचे तब तक नरोगी निवासी सीता राम की भागासिद्ध रेडीमेड कपड़ों की दुकान जलकर राख हो गई थी। इसमें 3.35 लाख का नुकसान हुआ है। वहीं साथ लगती हरियाणा के आशीष कुमार की रेडीमेड कपड़ों की दुकान तथा सोहन लाल ज्योतिष दुकान को भी आग ने अपनी चपेट में ले लिया। इसमें क्रमश: 25 हजार व दस हजार रुपये का नुकसान आंका गया है। मौके पर पहुंची दमकल विभाग की टीम ने आग पर काबू पाया और इन दो दुकानों के साथ आसपास की अन्य कई दुकानों और नगर पंचायत भुंतर की बिल्डिंग को बचाया गया।
अग्निशमन विभाग कुल्लू के प्रभारी दुर्गा दास ने आग की घटना से करीब 30 लाख रुपये की संपत्ति बचाने का दावा किया है। देर रात को भड़की इस आग से किसी तरह से जानमाल को नुुकसान नहीं हुआ है। शनिवार सुबह सदर विधायक महेश्वर सिंह मौके पर पहुंचे तथा पीड़ित दुकानदानों को हर संभव सहायता करने का आश्वासन दिया। भुंतर में बार-बार पेश आ रही आग की घटनाओं को लेकर भुंतर कस्बे के लोग सहम से गए हैं। प्रशासन ने भी अपने स्तर पर नुकसान का आकलन शुरू कर दिया है। भुंतर पुलिस ने केस दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है।