फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   चोरी करते पकड़ा शातिर, लोगों ने धुना

चोरी करते पकड़ा शातिर, लोगों ने धुना

Sun, 24 Feb 2019 07:18 PM IST
pooja awasthi pooja awasthi
Updated Sun, 24 Feb 2019 07:18 PM IST
विज्ञापन
चोरी करते पकड़ा शातिर, लोगों ने धुना
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

भुंतर (कुल्लू)। जिला कुल्लू के प्रवेश द्वार भुंतर के साथ लगते हाथीथान में एक मकान में चोरी करते शातिर की लोगों ने पकड़कर खूब पिटाई कर दी। इसके बाद उसे पुलिस के हवाले कर दिया। छोटा डॉन नाम से मशहूर इस शातिर ने अब तक कई चोरियों को अंजाम दिया है।

शिकायतकर्ता कल्पना शर्मा ने कहा कि शातिर उनके घर में चोरी करने के इरादे से आया हुआ था। उसने कमरे में जाकर पर्स से रुपये चुराए। जब उन्होंने कमरे में आहट सुनी तो देखा कि एक व्यक्ति घर में घुसा हुआ है और चोरी कर रहा है। इसके बाद उन्होंने शोर मचाया और स्थानीय लोग मौके पर इकट्ठा हो गए। चोर को रंगे हाथों पकड़ लिया। चोर पकड़ने के बाद लोगों ने उसकी खूब धुनाई भी की। तलाशी लेने के बाद उससे उसने जो रुपये चुराए थे, वे बरामद किए। इसके बाद पुलिस को फोन किया गया। शातिर को पुलिस के हवाले कर दिया गया। रोहित शर्मा, महबूब अली, शादद अली, तारा, राकेश ठाकुर, अजय, रिशु, उदय, अमजद, राम सिंह और प्यारे लाल ने कहा कि इससे पहले यह शातिर कई जगह चोरी कर चुका है। पुलिस इसे पकड़ती है और फिर छोड़ देती है। इसे एक बार कड़ी सजा दी जाए, जिससे वह बार-बार चोरी न करे। भुंतर क्षेत्र में बढ़ रही चोरी की वारदातों को लेकर लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ है। करीब एक सप्ताह पहले कुल्लू में भी उसे दिनदहाड़े चोरी करने के प्रयास में पकड़ा गया था। उधर, इस संबंध में डीएसपी आशीष शर्मा ने कहा कि शातिर को गिरफ्तार कर मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed