{"_id":"5c4722d6bdec2273792f370f","slug":"121548165846-kullu-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"16 मील में 990 ग्राम चरस के साथ धरा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
16 मील में 990 ग्राम चरस के साथ धरा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
कुल्लू। पुलिस थाना मनाली के तहत आने वाले 16 मील में एक व्यक्ति को 990 ग्राम चरस के साथ धर दबोचा है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस का एक दल 16 मील में गश्त कर रहा था। इस दौरान 21 जनवरी को करीब 4.30 बजे प्रकाश चंद (42) निवासी ब्यासर कुल्लू को तलाशी के लिए रोका गया। पुलिस ने देखकर आरोपी घबरा गया। पुलिस ने जब इसकी तलाशी ली तो उसके पास 990 ग्राम चरस बरामद हुई। अब आरोपी को कोर्ट में पेश करने की प्रक्रिया चल रही है। मामले की पुष्टि पुलिस अधीक्षक शालिनी अग्निहोत्री ने की। उन्होंने कहा कि आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन की जा रही है। आरोपी से कड़ी पूछताछ की जा रही है। उनसे चरस की खेप कहां से लाई थी और इसे कहां पर लेकर जा रहा था।