{"_id":"5c9cf369bdec22144c192f95","slug":"11553789801-kullu-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पतलीकूहल के सोमवन में राहगीर से 24 ग्राम हेरोइन पकड़ी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पतलीकूहल के सोमवन में राहगीर से 24 ग्राम हेरोइन पकड़ी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोमवन में राहगीर से 24 ग्राम हेरोइन पकड़ी
एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज, आरोपी गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो
पतलीकूहल/कुल्लू। पर्यटन नगरी मनाली के समीप सोमवन में पुलिस ने राहगीर से 24 ग्राम हेरोइन बरामद की है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया है।
पुलिस के मुताबिक पुलिस का एक दल रूटीन गश्त पर था। इस दौरान उन्हें सोमवन में एक शख्स आता दिखा। पुलिस को देख उसके कदम ठिठक गए। वह पुलिस को देख भागने की कोशिश करने लगा, लेकिन पुलिस ने उसे जल्द ही दबोच लिया। उसे तलाशी देने को कहा गया। इस दौरान उसके कब्जे से 24 ग्राम चरस बरामद हो गई। नशे की इस खेप की कीमत लाखों में बताई जा रही है। आरोपी अखाड़ा बाजार निवासी ने बताया जा रहा है। पुलिस हिरासत के दौरान आरोपी से कड़ी पूछताछ कर रही है। पता लगाया जा रहा है कि आरोपी ने महंगे नशे की खेप किससे खरीदी और वह इसे किसे बेचने जा रहा था। एसपी शालिनी अग्निहोत्री ने आरोपी से 24 ग्राम हेरोइन के पकड़े जाने की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि पुलिस आने वाले दिनों में नशे के कारोबारियों के खिलाफ और तेज करेगी। आरोपी को अदालत में पेश करने की तैयारी चल रही है।