फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   भजोगी में शरारती तत्वों ने फूंका ऑटो

भजोगी में शरारती तत्वों ने फूंका ऑटो

Mon, 16 Jul 2018 07:33 PM IST
Updated Mon, 16 Jul 2018 07:33 PM IST
विज्ञापन
भजोगी में शरारती तत्वों ने फूंका ऑटो
ऑटो - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

मनाली (कुल्लू)। पर्यटन नगरी मनाली के वार्ड दो भजोगी में रविवार देर रात शरारती तत्वों ने एक ऑटो फूंक डाला। शिकायत मिलने पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पर्यटन नगरी मनाली में हुई इस घटना से हड़कंप मच गया है। इससे शहर में हो रही गश्त पर भी सवाल उठना शुरू हो गए हैं।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार ऑटो चालक अशोक कुमार ने भजोगी में ऑटो खड़ा किया था और खुद किराये के कमरे में सो गया था। सुबह जब उसने कमरे के बाहर सड़क में ऑटो देखा तो वह दंग रह गया। ऑटो का तिरपाल समेत सीटें जलकर राख हो गई थी। अशोक कुमार ने शक जाहिर किया है कि किसी ने जानबूझ कर उसे नुकसान पहुंचाने के इरादे से आग लगाई है। मनाली पुलिस थाना प्रभारी अनिल कुमार ने बताया कि ऑटो चालक अशोक की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। ऑटो यूनियन के प्रधान मोती राम ने बताया कि ऑटो चालक को यूनियन की ओर से दो हजार रुपये की मदद दी गई है। उन्होंने बताया कि पुलिस से मांग की है कि आग लगाने वाले अज्ञात व्यक्ति का शीघ्र पता लगाया जाए और उस पर कड़ी कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed