फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   सोल,मणिकर्ण और जरी में दो माह के लिए हथियारों पर प्रतिबंध

सोल,मणिकर्ण और जरी में दो माह के लिए हथियारों पर प्रतिबंध

Fri, 22 Jun 2018 10:28 PM IST
Updated Fri, 22 Jun 2018 10:28 PM IST
विज्ञापन
सोल,मणिकर्ण और जरी में दो माह के लिए हथियारों पर प्रतिबंध
कसोल, मणिकर्ण और जरी में दो
विज्ञापन

माह के लिए हथियारों पर प्रतिबंध
तीन दिन के भीतर नजदीकी थाने में जमा करने होंगे सभी हथियार
अमर उजाला ब्यूरो
कुल्लू। प्रदेश उच्च न्यायालय के आदेशों के अनुसार कसोल और इसके आसपास के इलाकों में 48 होटलों और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों की सीलिंग के मद्देनजर पटवार सर्कल कसोल, मणिकर्ण और जरी के क्षेत्र में किसी भी तरह के हथियार लेकर चलने पर दो माह के लिए पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया गया है। इन होटलों व व्यावसायिक प्रतिष्ठानों के मालिकों और वहां कार्य कर रहे लोगों को अपने-अपने लाइसेंस वाले हथियारों को तीन दिन के भीतर नजदीकी थाने में जमा करने के आदेश भी जारी किए गए हैं।

इस संबंध में अधिसूचना जारी करते हुए उपायुक्त यूनुस ने बताया कि सीलिंग प्रक्रिया को लेकर उच्च न्यायालय द्वारा जारी आदेशों की अनुपालना के लिए फील्ड में कार्य कर रहे अधिकारियों व कर्मचारी की सुरक्षा और सीलिंग प्रक्रिया को शांतिपूर्ण ढंग से पूरी करने के लिए पटवार सर्कल कसोल, मणिकर्ण और जरी में हथियार लेकर चलने पर दो माह के लिए प्रतिबंध लगाया गया है। ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मचारियों पर ये आदेश लागू नहीं होंगे। इन आदेशों का उल्लंघन करने वाले लोगों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed