{"_id":"5c8bad36bdec2214314963ac","slug":"111552657718-kullu-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंद्रह ग्राम हेरोइन के साथ तीन लोग दबोचे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पंद्रह ग्राम हेरोइन के साथ तीन लोग दबोचे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
कुल्लू। नशे के खिलाफ चल रहे अभियान के तहत कुल्लू पुलिस ने दो अलग-अलग मामलों में 15 ग्राम हेरोइन बरामद की है। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार पहला मामला कुल्लू-भुंतर वामतट के जिया स्थित बैरियर के पास सामने आया, जहां आने-जाने वाहनों की तलाशी ली जा रही थी।
तलाशी के दौरान शक होने पर पुलिस ने एक गाड़ी को रोका तो इसमें बैठे दो लोग पुलिस को देख घबरा गए। इससे शक और गहरा गया और तलाशी करने पर उनके कब्जे से दस ग्राम हेरोइन बरामद की है। पुलिस ने अजय कुमार तथा अमित ठाकुर को गिरफ्तार किया है और वाहन को भी कब्जे में लिया गया। दूसरा मामला भुंतर में नाकाबंदी के दौरान पेश आया। इस दौरान एक व्यक्ति से पांच ग्राम हेरोइन पकड़ी है। पुलिस ने राम कुमार को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ मामला दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है। उधर, पुलिस अधीक्षक शालिनी अग्निहोत्री ने कहा कि इन लोगों ने हेरोइन जैसे नशे को कहा से लाया था, इसकी पूछताछ की जा रही है। कहा कि तीनों को कोर्ट में पेेश करने की सभी कागजी प्रक्रिया को पूरा किया जा रहा है।