{"_id":"5c24fdf6bdec2256b421f0fe","slug":"111545928182-kullu-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऊझी घाटी के हलाण में कार दुर्घटनाग्रस्त","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 27 Dec 2018 09:59 PM IST
विज्ञापन
Link Copied
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हलाण में कार दुर्घटनाग्रस्त, एक जख्मी
विज्ञापन
नग्गर (कुल्लू)। ऊझी घाटी के पतलीकूहल-हलाण-1 सड़क पर एक कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई है। हादसे में कार चालक गंभीर रूप से घायल हो गया है। कार सड़क से अनियंत्रित होकर करीब 700 मीटर नीचे खाई में गिरी है। घायल को उपचार के लिए पहले नग्गर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां से उसे कुल्लू अस्पताल के लिए रेफर किया है। पुुलिस ने केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। मामले की जांच कर रहे पतलीकूहल पुलिस चौकी प्रभारी एसआई दया राम ने कहा कि वीरवार देर शाम को पतलीकूहल-हलाण-1 सड़क पर एक कार हादसे का शिकार हो गई। उन्होंने कहा कि कार सड़क से करीब 700 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। कार के दुर्घटनाग्रस्त की सूचना पाकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को खबर दी। लोगों ने कार के चालक को पहले सड़क मार्ग तक पहुंचाया और उपचार के लिए नग्गर लाया गया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत को देखते हुए उसे क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू के लिए रेफर किया गया। एएसपी कुल्लू राज कुमार चंदेल ने कहा कि हादसे में घायल की पहचान 55 वर्षीय ठाकर दास पुत्र मोहन सिंह निवासी मढ़ी नग्गर के रूप में हुई है। हादसा कैसे हुआ इसकी पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।