{"_id":"5abce3bd4f1c1b5f2a8b4908","slug":"111522328509-kullu-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"2.240 किलो चरस के साथ दो लोग गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
2.240 किलो चरस के साथ दो लोग गिरफ्तार
Updated Thu, 29 Mar 2018 06:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
2.240 किलो चरस के साथ दो धरे
दो अलग-अलग मामलों में पुलिस और सीआईडी की कार्रवाई
मामला दर्ज कर जांच शुरू, नशे के विरुद्घ कार्रवाई जारी
अमर उजाला ब्यूरो
कुल्लू/खराहल। कुल्लू पुलिस और सीआईडी ने दो अलग-अलग मामलों में दो लोगों को 2.240 किलो चरस के साथ गिरफ्तार किया है। खराहल घाटी में पकड़े मामले में आरोपी को कोर्ट ने तीन दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा है। मामला दर्ज कर पुलिस आरोपियों से कड़ी पूछताछ में जुट गई है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बुधवार देरशाम पुलिस ने खराहल घाटी के गाहर के समीप नाका लगाया हुआ था। इस बीच गाहर से सेउबाग की ओर एक व्यक्ति आता हुआ दिखाई दिया। पुलिस को देख उक्त व्यक्ति घबरा गया और वे बैग फेंक कर भागने लगा। जिस पर पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए 20 से 30 मीटर दूरी पर उक्त व्यक्ति को दबोच लिया। तलाशी लेने पर पिट्ठू बैग से 1.605 किलो चरस बरामद हुई। सभी प्रकार की औपचारिकताओं के बाद वीरवार को आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया। जहां से उसे तीन दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा गया।
इधर, वीरवार को सीआईडी और भुंतर पुलिस की संयुक्त टीम ने छरोड़नाला के समीप नाका लगाया हुआ था। इस दौरान एक व्यक्ति टीम को देखकर घबरा गया। जिस पर टीम ने शक के आधार पर आरोपी की तलाशी ली तो उसके कब्जे से 635 ग्राम चरस बरामद हुई। दोनों मामलों में पुलिस आरोपियों से चरस कहां से लाई गई थी और कहां पहुंचाई जानी थी, के बारे में कड़ी पूछताछ कर रही है। डीएसपी सीआईडी ब्रह्मदास ने छरोड़नाला के समीप व्यक्ति से 635 ग्राम चरस पकड़ने की पुष्टि की है। वहीं, एसपी कुल्लू शालिनी अग्निहोत्री ने खराहल घाटी में पेश आए मामले की पुष्टि की है। बताया कि नशे के विरुद्घ पुलिस का अभियान जारी रहेगा।