{"_id":"019b71c0c64bc935849646a5c9ddb4c4","slug":"11-sliper-nabbed-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"देवदार के 11 स्लीपर किए बरामद","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
देवदार के 11 स्लीपर किए बरामद
ब्यूरो /अमर उजाला, कुल्लू
Updated Sat, 13 Feb 2016 10:16 PM IST
विज्ञापन
वन विभाग ने वन काटुओं और अवैध खनन करनेे वाले पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। ठेला में विभाग ने अनाधिकृत दो तार स्पेन व 11 स्लीपर बरामद किए। विभाग की इस कार्रवाई से वन माफिया के लोगों में हड़कंप मच गया है। गड़सा घाटी के ठेला में वन विभाग ने अवैध खनन के लिए चलाए जा रहे दो तार स्पेन को जब्त कर लिया है।
विज्ञापन
खनन माफिया ने स्लेट निकालने के लिए गड़सा के ठेला में जंगल 1/33 जूलीगाहर में यह दोनों स्पेन लगा रखे जिसे विभाग की टीम ने शुक्रवार रात को गश्त के दौरान जब्त कर लिया। वहीं विभाग की टीम ने गड़सा में गैमन कॉप्लेक्स ठेला के पास से देवदार के 11 स्लीपर भी बरामद किया है।
विज्ञापन
डीएफओ पार्वती हीरालाल राणा ने बताया कि विभाग की टीम ने गड़सा घाटी के ठेला में अनाधिकृत रूप से चल रहे दो तार स्पेन पकड़े हैं। इसके अलावा विभाग की टीम ने देवदार के 11 स्लीपर भी एक शख्स भोले राम के मकान से बरामद किए हैं। पुलिस ने बरामद की लकड़ी को अपने कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि वन विभाग की स्पेशल टीम ने यह कार्रवाई की है। टीम में आरओ चुन्नी लाल, बीओ हेमराज, वन रक्षक गोपाल, वन रक्षक वेद राम, वन रक्षक बुध राम थे।