{"_id":"5bec2235bdec227eda031bb2","slug":"101542201909-kullu-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तरगाली में 500 ग्राम चरस के साथ धरा युवक","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
तरगाली में 500 ग्राम चरस के साथ धरा युवक
Updated Wed, 14 Nov 2018 06:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
बंजार (कुल्लू)। उपमंडल बंजार के गांव तरगाली के पास पुलिस ने एक युवक को 500 ग्राम चरस के साथ दबोचा है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बंजार पुलिस का एक दल नियमित चेकिंग पर था। इस दौरान तरगाली के पास एक बस को तलाशी के लिए रोका गया। पुलिस ने शक के आधार पर युवक की तलाशी ली। आरोपी शाउणु राम (19) निवासी गांव सरूट, डाकघर बठाहड़ से 500 ग्राम चरस बरामद हुई। थाना प्रभारी सीआर चौधरी ने कहा कि युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है। युवक से कड़ी पूछताछ की जा रही है। साथ ही पता लगाया जा रहा है कि उसने नशे की खेप कहां से लाई और उसे कहां पहुंचानी थी। कहा कि नशे का कारोबार करने वालों को किसी भी कीमत पर बक्शा नहीं जाएगा। अगर कोई व्यक्ति गुप्त सूचना देने में पुलिस की मदद करता है तो उसका नाम गुप्त रखा जाएगा।