{"_id":"59f9f27b4f1c1b68678b8d71","slug":"101509552763-kullu-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर में संदिग्ध हालत में मिले युवक की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
घर में संदिग्ध हालत में मिले युवक की मौत
Updated Wed, 01 Nov 2017 09:59 PM IST
विज्ञापन
demo pic
- फोटो : amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुल्लू। जिला मुख्यालय के साथ लगती खराहल घाटी के विष्टबेहड़ गांव में युवक की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। युवक मंगलवार को अपने घर तांदला में बेहोशी की हालत में मिला था। युवक को परिजनों ने अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों ने उसे पीजीआई चंडीगढ़ रेफर दिया, लेकिन युवक ने चंडीगढ़ पहुंचने से पहले ही दम तोड़ दिया। परिजनों ने युवक की हत्या की आशंका जताई है। इधर, पुलिस ने प्रारंभिक जांच के बाद सीआरपीसी की धारा 174 में कार्रवाई अमल में लाई है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
ग्राम पंचायत कराड़सू के पूर्व प्रधान खेख राम ठाकुर ने बताया कि रमेश कुमार पुत्र नानक गांव विष्टबेहड़ काईस, तहसील मनाली अपने दूसरे घर तांदला गया हुआ था। अगले दिन तक जब युवक कमरे से बाहर नहीं निकला। इस पर ग्रामीण वहां पहुंचे। युवक अंदर बेहोश पड़ा था। कुछ जगहों पर चोट के निशान भी मिले हैं। इसकी सूचना ग्रामीणों ने परिजनों को दी। युवक को क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू में पहुंचाया गया। डॉक्टरों ने उसे पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया। युवक ने बीच रास्ते में ही दम तोड़ दिया। पूर्व प्रधान खेख राम समेत परिजनों ने युवक की हत्या होने की आशंका जाहिर की है। उन्होंने पुलिस से मामले में निष्पक्ष जांच करते हुए हत्या का मामला दर्ज करने की मांग की है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है। उधर, इस संबंध में एसपी शालिनी अग्निहोत्री ने कहा कि प्रारंभिक जांच के बाद सीआरपीसी की धारा 174 में कार्रवाई अमल पर लाई गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के दौरान यदि कोई तथ्य सामने आता है तो अन्य धाराएं मामले में जोड़ी जाएंगी। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर छानबीन कर रही है।