{"_id":"5de7da1f8ebc3e547f59343f","slug":"crime-kullu-news-sml3165319148","type":"story","status":"publish","title_hn":"#KabTakNirbhaya: चचेरे भाई ने पांचवीं कक्षा में पढ़ रही बहन के साथ किया दुष्कर्म","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
#KabTakNirbhaya: चचेरे भाई ने पांचवीं कक्षा में पढ़ रही बहन के साथ किया दुष्कर्म
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल के कुल्लू जिले में एक पांचवीं कक्षा में पढ़ने वाली एक छात्रा के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। 10 साल की इस बच्ची के साथ दुष्कर्म करने का आरोप उसके चचेरे भाई पर लगा है, जो दसवीं कक्षा में पढ़ता है। इससे पूरे जिला में सनसनी फैल गई है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मामला कुल्लू जिला मुख्यालय से सटे एक क्षेत्र का है। यहां पर पांचवीं में पढ़ने वाले एक बच्ची के साथ स्कूल जाते समय दुष्कर्म हुआ है। घटना का पता जब बच्ची के परिजनों को लगा तो उनके होश उड़ गए।
विज्ञापन
बच्ची के मां-बाप ने मामले की शिकायत महिला थाना कुल्लू में कर दी है। महिलाओं के खिलाफ बढ़ रहे अपराध को लेकर समाजसेवी संगठनों ने चिंता जाहिर की है। मामले की पुष्टि करते हुए पुलिस अधीक्षक गौरव सिंह ने की। उन्होंने कहा कि कुल्लू में पांचवीं कक्षा में पढ़ने वाले एक छात्रा के साथ दुराचार का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल करवाया गया है और पुलिस ने केस दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन