{"_id":"ad448cbb99414eda6734888639f40b79","slug":"crime-hindi-news-826","type":"story","status":"publish","title_hn":"मारपीट करने के बाद छीना मोटरसाइकिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मारपीट करने के बाद छीना मोटरसाइकिल
ब्यूरो/अमर उजाला, कुल्लू
Updated Thu, 06 Aug 2015 10:50 PM IST
विज्ञापन
आउटर सिराज आनी में सड़क पर मुसाफिर से मारपीट करने के बाद उसका मोटरसाइकिल छीनने का मामला सामने आया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर छानबीन तेज कर दी है।
विज्ञापन
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक मंडी के बठारा निवासी कुलदीप सिंह ने पुलिस में मारपीट और मोटरसाइकिल छीनने का मामला दर्ज करवाया है। उसने पुलिस को लिखवाई रिपोर्ट में कहा है कि बुधवार को वह अपने दोस्त के साथ मोटरसाइकिल पर सवार होकर आनी की ओर जा रहा था कि सुनसान सड़क पर अचानक तीन बदमाशों ने पहले उनसे मारपीट की और बाद में मोटरसाइकिल छीन कर चलते बने।
विज्ञापन
डीएसपी संजय शर्मा ने बताया कि पुलिस ने इस मामले को गंभीरता से लिया है। शिकायतकर्ता कुलदीप से बदमाशों का हुलिया तथा अन्य सुराग बताने को कहा है। डीएसपी ने दावा किया है कि आरोपी कितने ही शातिर और चालाक क्यों न हों, कानून के हाथ से बच नहीं पाएंगे। उन्होंने कहा कि मोटरसाइकिल का नंबर लेकर आसपास के सभी पुलिस थाना और चौकियों को मुस्तैद रहने को कहा गया है। इस घटना के बाद लोग अपनी संपत्ति की सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं।
विज्ञापन