फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Cricket tournament in memory of the martyred Tenzin Chultim begins today.

Kullu News: बलिदानी तंजिन छुल्टिम की याद में क्रिकेट स्पर्धा आज से

Fri, 11 Sep 2026 03:49 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 11 Sep 2026 03:49 PM IST
विज्ञापन
Cricket tournament in memory of the martyred Tenzin Chultim begins today.
लता ठाकुर स्टेडियम उदयपुर में सजेगा महाकुंभ, विजेता टीम को मिलेंगे 51,000 रुपये और ट्रॉफी
विज्ञापन

......................
संवाद न्यूज एजेंसी
केलांग (लाहौल-स्पीति)। लाहौल की मयाड़ घाटी के बलिदानी तंजिन छुल्टिम की स्मृति में क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन 12 सितंबर से होगा। लता ठाकुर स्टेडियम उदयपुर में क्रिकेट प्रतियोगिता के मुकाबले होंगे। कांगला क्रिकेट क्लब मयाड़ की ओर से करवाए जा रहे इस क्रिकेट टूर्नामेंट के लिए टीम के पंजीकरण की फीस 6,600 रुपये तय की गई है।
प्रतियोगिता में विजेता रहने वाली टीम को 51,000 रुपये और ट्रॉफी तथा उपविजेता टीम को 21,000 रुपये और ट्रॉफी प्रदान की जाएगी। इसके अलावा व्यक्तिगत पुरस्कारों की श्रेणी में मैन ऑफ द सीरीज को 2,100 रुपये के साथ ट्रॉफी और हर मैच में शानदार प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी को मैन ऑफ द मैच ट्रॉफी देकर सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन

आयोजकों ने टूर्नामेंट के लिए पात्रता केवल लाहौल के स्थायी नागरिकों और लाहौल में स्थायी रूप से कार्यरत कर्मियों तक ही सीमित रखी है। करपट युवक मंडल के प्रधान सचिन ने बताया कि टूर्नामेंट के संदर्भ में किसी भी जानकारी या टीम पंजीकरण के लिए आयोजक टीम के महेश 89883-17418 और मोहित 82192-38508 के फोन नंबर पर संपर्क किया जा सकता है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed