फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Create the best reel-photo and get a reward of Rs 50,000

Kullu News: सर्वश्रेष्ठ रील-फोटो बनाओ, 50 हजार रुपये इनाम पाओ

Wed, 10 Dec 2025 10:21 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Wed, 10 Dec 2025 10:21 PM IST
विज्ञापन
Create the best reel-photo and get a reward of Rs 50,000
लाहौल में वाटरशेड महोत्सव बरसाएगा पुरस्कार सोशल मीडिया प्रतियोगिता
विज्ञापन

31 दिसंबर तक चलेगी प्रतियोगिता, रील-फोटो दोनों श्रेणियों में ले सकेंगे भाग

संवाद न्यूज एजेंसी

केलांग (लाहौल-स्पीति)। प्रदेश सरकार ग्रामीण विकास विभाग के माध्यम से वाटरशेड महोत्सव-सोशल मीडिया प्रतियोगिता करवाई जा रही है।
वाटरशेड विकास घटक-प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना के तहत राज्य स्तर पर यह प्रतियोगिता 31 दिसंबर तक चलेगी। इसमें प्रदेश का कोई भी नागरिक भाग ले सकता है। उपमंडल अधिकारी एवं परियोजना निदेशक (ग्रामीण विकास) लाहौल-स्पीति कल्याणी तिवाना ने बताया कि प्रतियोगिता का प्रमुख उद्देश्य वाटरशेड विकास कार्यों, जल-मृदा संरक्षण, वर्षा जल संचयन, सामुदायिक सहभागिता और सफल परियोजनाओं को सोशल मीडिया के माध्यम से उजागर करना है। प्रतिभागी अपने क्षेत्र में हो रहे सकारात्मक बदलाव एवं लाभार्थियों के अनुभव को रचनात्मक रूप में प्रस्तुत करेंगे।

सर्वश्रेष्ठ रील बनाने वालों को पुरस्कार दिए जाएंगे। प्रत्येक के लिए 50,000 रुपये की राशि दी जाएगी। सर्वश्रेष्ठ फोटो के लिए 50 पुरस्कार दिए जाएंगे। प्रत्येक के लिए 1,000 हजार रुपये की राशि दी जाएगी। उन्होंने बताया कि एक प्रतिभागी रील और फोटो दोनों श्रेणियों में भाग ले सकता है। प्रत्येक श्रेणी में अधिकतम एक ही पुरस्कार दिया जाएगा। प्रतिभागियों को वाटरशेड थीम पर आधारित रील या फोटो बनाकर इंस्टाग्राम, फेसबुक या एक्स (ट्विटर) पर अपलोड करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed