फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   crappy things

कुल्लू जिला में खाद्य वस्तुओं का पर्याप्त भंडारण: डीसी

Thu, 16 Apr 2020 06:00 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 16 Apr 2020 06:00 PM IST
विज्ञापन
crappy things
कुल्लू। जिला कुल्लू में खाद्यान्न का पर्याप्त भंडारण उपलब्ध है। खुले बाजार और उचित मूल्यों की दुकानों में किसी प्रकार की खाद्य वस्तुओं की कमी नहीं है। कोविड-19 के संकट के चलते जिले के लोगों से बार-बार अपील की जा रही है कि वे अपने घरों में खाद्य वस्तुओं का अनावश्यक भंडारण न करें। जिले के किसी भी भाग में रह-रहे प्रवासी मजदूरों को उनका पता लगाकर सभी को एकमुश्त एक माह का राशन प्रदान किया गया है।
विज्ञापन

उपायुक्त कुल्लू डॉ. ऋचा वर्मा ने खाद्यान्न का विकास खंडवार ब्योरा देते हुए बताया कि वीरवार को कुल्लू विकास खंड में चावल की उपलब्धता 8920 क्विंटल, नग्गर में 2430 क्विंटल, बंजार में 369, आनी में 1920 और निरमंड में 240 क्विंटल रिकॉर्ड की गई। आटा कुल्लू विकास खंड में 4525 क्विंटल, नग्गर में 1136 क्विंटल,, बंजार में 395, आनी में 1890 और निरमंड में 260 क्विंटल उपलब्ध है। कुल्लू में दालों की उपलब्धता 3219 क्विंटल,, नग्गर में 970 क्विंटल, बंजार में 80, आनी में 1215 क्विंटल, जबकि निरमंड में 100 क्विंटल रिकॉर्ड की गई। कुल्लू में चीनी 2917 क्विंटल, नग्गर में 3106, बंजार में 105, आनी में 1120 क्विंटल और निरमंड में 160 क्विंटल उपलब्ध है। खाद्य तेल कुल्लू में 64650 लीटर, नग्गर में 7150, बंजार में 2175, आनी में 16436 लीटर जबकि निरमंड में 2900 लीटर तेल खुले बाजार में उपलब्ध है। इसके अलावा अन्य सभी आवश्यक खाद्य वस्तुएं भी प्रचुर मात्रा में उपलब्ध हैं। डीसी ने कहा कि जिले में खाद्यान्न को लेकर कहीं से भी कोई शिकायत नहीं है। जरूरतमंद लोगों को राशन की आपूर्ति उनके निवास स्थल पर उपमंडलवार उपलब्ध करवाई जा रही है। इसके लिए हेल्पलाइन नंबर 01902-222535 जारी किया गया है और लोग राशन के संबंध में अथवा किसी भी प्रवासी मजदूर और जरूरतमंद की सूचना इस नंबर के माध्यम से जिला प्रशासन तक पहुंचा सकते हैं। उन्होंने यह भी अपील की है कि कोरोना संकट की इस घड़ी में लोग सकारात्मक सोच के साथ जरूरतमंदों की सहायता के लिए आगे आएं। किसी भी प्रकार की अफवाह या पैनिक फैलाने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed