फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   CPS launches Senior Citizen Corner

Kullu News: सीपीएस ने किया वरिष्ठ नागरिक कॉर्नर का शुभारंभ

Tue, 17 Oct 2023 11:09 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 17 Oct 2023 11:09 PM IST
विज्ञापन
CPS launches Senior Citizen Corner
कुल्लू ढालपुर के प्रदर्शनी मैदान में  नवनिर्मित सीनियर सिटीजन कॉर्नर तथा कृत्रिम झरने का लोकार्
कुल्लू। ढालपुर के प्रदर्शनी मैदान में बनाए गए वरिष्ठ नागरिक कॉर्नर तथा कृत्रिम झरने का सीपीएस सुंदर सिंह ठाकुर ने लोकार्पण किया। उन्होंने कहा कि कुल्लू दशहरा के आरंभ होने से पहले शहर के वरिष्ठ नागरिकों को वरिष्ठ नागरिक कॉर्नर तथा कृत्रिम झरने के पास बैठने की सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन

कहा कि 25 लाख रुपये की लागत से वरिष्ठ नागरिक काॅर्नर तथा कृत्रिम झरने के अतिरिक्त कई अन्य कार्य भी किए जा रहे हैं। कहा कि इस वर्ष कुल्लू दशहरा को नए रूप में मनाने के कैनाेपी में व्यापारिक गतिविधियों को चलाया जा रहा है। इसके साथ ही स्वच्छता तथा गुणवत्ता को अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप सुनिश्चित करने के लिए विशेष प्रबंध किए किए जा रहे हैं।
विज्ञापन

इस दौरान होमगार्ड बैंड भी कार्यक्रम में शामिल हुआ और कुल्लवी धुनों से लोगों को मनोरंजन किया। इस अवसर पर नगर परिषद अध्यक्ष गोपाल कृष्ण महंत, जिप अध्यक्ष पंकज परमार, पूर्व जिप अध्यक्ष सेस राम चौधरी, उपायुक्त आशुतोष गर्ग, अरण्यपाल बसु कौशल, डीएफओ एंजेल चौहान सहित कई लोग उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed