{"_id":"670bd852a46a92f5a5019f9b","slug":"cow-shed-burnt-to-ashes-in-shadhabai-loss-of-four-lakhs-kullu-news-c-89-1-klu1001-132857-2024-10-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: शाढ़ाबाई में गोशाला जलकर राख, चार लाख का नुकसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: शाढ़ाबाई में गोशाला जलकर राख, चार लाख का नुकसान
विज्ञापन
घास में चिंगारी लगने के बाद भड़की आग
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। तहसील भुंतर के शाढ़ाबाई में एक गोशाला जलकर राख हो गई है। गोशाला जलने से चार लाख का नुकसान हुआ है। पानी गर्म करने के लिए यहां पर आग जलाई गई थी, चिंगारी घास में गिरने से आग लग गई। आग लगने के बाद यहां पर अफरा-तफरी मच गई। दमकल विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। घटना में किसी तरह का जानी नुकसान नहीं हुआ है।
जानकारी के अनुसार शनिवार शाम करीब 6:00 बजे राजकुमार पुत्र गोरखू राम की गोशाला में आग लग गई। राजकुमार ने यहां पर घास रखा था। पानी गर्म करने के लिए जलाई गई आग से चिंगारी घास में लग गई। देखते ही देखते गोशाला में आग भड़क गई। आग से गोशाला में रखे कृषि उपकरण, घास आदि जलकर राख हो गया। आग की सूचना दमकल विभाग को भी दी गई। दमकल विभाग ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। अग्निशमन विभाग के फायर ऑफिसर प्रेम भारद्वाज ने कहा कि आग पर काबू पा लिया गया है। सर्दियों के मौसम में घास से आग की घटनाएं बढ़ती है, इसलिए अपने घरों और गोशाला के समीप घास का भंडारण न करें। संवाद