{"_id":"5e44204e8ebc3ee5e730d925","slug":"court-kullu-news-sml3241247171","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन दिन की रिमांड पर भेजा पुजारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन दिन की रिमांड पर भेजा पुजारी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुल्लू/बंजार। कुल्लू पुलिस ने पौने 12 किलोग्राम चरस के साथ पकड़े एक पुजारी को बुधवार को बंजार के कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने आरोपी को तीन दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा है। अब पुलिस चरस की खेप को लेकर पूछताछ करने में जुटी है।
व्यक्ति ने चरस की खेप को कहां से लाया और इसे कहां बेचा जाना था के बारे में पूछताछ की जा रही है। पुलिस की इस कार्रवाई से चरस माफिया में हड़कंप मच गया है। अभी तक की पूछताछ में व्यक्ति ने कहा कि चरस को उसने स्वयं ही तैयार किया था और वह बंजार में इसे बेचने को लेकर आ रहा था। डीएसपी बंजार बिन्नी मिन्हास ने कहा कहा कि पौने 12 किलो चरस के साथ पकड़े व्यक्ति को सभी कागजी प्रक्रिया को पूरा करने के बाद बंजार स्थित अदालत में पेश किया गया है। उधर, दूसरे मामले में खुंदन के पास 153 ग्राम चरस के साथ पकड़े बिलासपुर के वरुण कुमार को दो दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा गया है। पूछताछ में युवक ने जिस व्यक्ति से चरस को खरीदा था, उसका नाम उजागर किया और बंजार पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट 29 के तहत चरस बेचने वाले बेउगी निवासी कन्हैया लाल को भी गिरफ्तार कर लिया है। एसपी कुल्लू गौरव सिंह ने कहा कि चरस की तस्करी करने को लेकर पुलिस अलर्ट है और इसको लेकर नाकाबंदी और गश्त को तेज किया गया है।