{"_id":"6afd8b8c8b5fa2489e018edc","slug":"cottage-in-manali-nasogi-reduced-to-ashes-in-a-fire-11-pet-cats-perish-in-the-blaze-kullu-news-c-89-1-klu1019-192160-2026-11-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: मनाली के नसोगी में तीन मंजिला कॉटेज आग से राख, 11 पालतू बिल्लियों की जलकर मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: मनाली के नसोगी में तीन मंजिला कॉटेज आग से राख, 11 पालतू बिल्लियों की जलकर मौत
Thu, 19 Nov 2026 04:56 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
Updated Thu, 19 Nov 2026 04:56 AM IST
विज्ञापन
मनाली में तीन मंजिला कॉटेज में लगी आग। संवाद
मनाली (कुल्लू)। पर्यटन नगरी मनाली के नजदीक नसोगी गांव में मंगलवार देर रात एक तीन मंजिला आवासीय कॉटेज में भीषण आग लग गई। आग ने देखते ही देखते पूरे कॉटेज को अपनी चपेट में ले लिया।
हादसे में लकड़ी से निर्मित कॉटेज और उसमें रखा सामान जलकर राख हो गया, जबकि वहां पाली गईं 11 पालतू बिल्लियों की भी आग में जलने से मौत हो गई। प्रारंभिक अनुमान के अनुसार हादसे में करीब 30 लाख रुपये का नुकसान हुआ है।
अग्निशमन विभाग मनाली के अनुसार रात करीब 12:17 बजे नसोगी गांव में आग लगने की सूचना मिली। सूचना मिलते ही अग्निशमन केंद्र से टीम एक मिनट के भीतर दो दमकल वाहनों के साथ घटनास्थल के लिए रवाना हो गई। करीब पांच किलोमीटर की दूरी तय कर दमकल कर्मी 10 मिनट में मौके पर पहुंचे और आग बुझाने का अभियान शुरू किया।
विज्ञापन
आग की लपटों ने गौरी डोगरा के तीन मंजिला कॉटेज को पूरी तरह घेर लिया था। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए नौ अग्निशमन कर्मियों ने दो दमकल वाहनों की मदद से मोर्चा संभाला। करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका।
दमकल कर्मियों की तत्परता से आसपास स्थित तीन अन्य आवासीय कॉटेज आग की चपेट में आने से बच गए। इनकी अनुमानित कीमत करीब दो करोड़ रुपये बताई गई है। हालांकि कॉटेज में पाली गईं 11 बिल्लियों की मौत से परिवार को गहरा सदमा पहुंचा है। आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है।
अग्निशमन केंद्र प्रभारी शरणपत ने बताया कि विभाग की टीम ने समय रहते आग पर काबू पाया, जिससे करीब तीन करोड़ रुपये की संपत्ति को जलने से बचाया गया। आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।