फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Cooperative societies can do business with the government online on GeM

सहकारी सभाएं जीईएम पर ऑनलाइन सरकार के साथ कर सकती हैं व्यापार

Mon, 14 Nov 2022 11:12 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 14 Nov 2022 11:12 PM IST
विज्ञापन
Cooperative societies can do business with the government online on GeM
कुल्लू में सहकारी दिवस के मौके पर ध्वजा रोहण करते जिला सहकारी संघ के अध्यक्ष सत्य प्रकाश ठाकुर। - फोटो : Kullu
कुल्लू। सहकारी सभाएं जीईएम पोर्टल के माध्यम से सरकार के साथ व्यापार कर सकती हैं। सहकारी सभाओं को यह सुविधा प्रदान की गई है। सरकार ने सहकारिता मंत्रालय बनाकर सहकारिता को मजबूती प्रदान की है। यह बात कुल्लू जिला सहकारी विकास संघ सीमित के अध्यक्ष एवं पूर्व बागवानी मंत्री सत्य प्रकाश ठाकुर ने कही।
विज्ञापन

जिला कुल्लू के सरवरी में सोमवार को 69वां अखिल भारतीय सहकारिता दिवस मनाया गया। समारोह में जिला की सहकारी सभाओं के पदाधिकारियों और सदस्य शामिल रहे, जिन्हें सहकारिता के बारे में अवगत करवाया गया। इसके अलावा सीमित की वार्षिक गतिविधियों की रिपोर्ट भी पेश की गई।
विज्ञापन

गौरतलब है कि जिला कुल्लू के पांचों विकास खंड कुल्लू, नग्गर, बंजार, आनी और निरमंड में 31 मार्च 2022 तक 632 सहकारी सभाएं पंजीकृत थीं। इन सभाओं में कुल 55,165 सदस्य हैं। इनमें से 16,555 सदस्य अनुसूचित जाति, 1,398 सदस्य अनुसूचित जनजाति और 38,610 अन्य सदस्य हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीमित के अध्यक्ष सत्य प्रकाश ठाकुर ने कहा कि वर्तमान में डिजिटल लेन-देन की ओर बढ़ रहा है। सहकारी सभाओं में भी किसान क्रेडिट कार्ड से लेन-देन किया जा रहा है। सहकारी समितियों के कारोबार में पारदर्शिता बनी रहे, इसके लिए डिजिटल लेनदेन आवश्यक है। इस दौरान निदेशक मीना ठाकुर, देवी सिंह ठाकुर, धनी राम, ओमचंद ठाकुर, चरणदास डोगरा, झाबे राम, प्रेमलता ठाकुर आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed