{"_id":"69f9c297f9ff3c2cbe0cefa9","slug":"controversy-over-school-playground-video-goes-viral-kullu-news-c-89-1-klu1002-175512-2026-05-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: स्कूल के खेल मैदान को लेकर विवाद, वीडियो वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: स्कूल के खेल मैदान को लेकर विवाद, वीडियो वायरल
विज्ञापन
कुल्लू। जिले की राजकीय मॉडल प्राथमिक पाठशाला कलेहली की मुख्य अध्यापिका पर स्थानीय युवाओं के साथ कथित अभद्र व्यवहार करने के आरोप लगे हैं। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
जानकारी के अनुसार गांव के कुछ युवा विद्यालय के मैदान में क्रिकेट खेलते हैं। समय-समय पर स्कूल परिसर की देखरेख में भी सहयोग करते हैं। बताया जा रहा है कि घटना के दौरान जब युवा मैदान में खेल रहे थे, तब मुख्य अध्यापिका ने उनसे कथित तौर पर बहस की। वीडियो में वह युवाओं से कह रही हैं कि जब तक वह यहां है तब तक कोई भी यहां नहीं आ सकता।
दूसरी तरफ युवा भी यह कहते हुए सुनाई दे रहे हैं कि वे बचपन से यहां खेलते आए हैं। दूसरी तरफ युवाओं पर शराब और बीड़ी का सेवन करने जैसे गंभीर आरोप लगाते हुए भी मुख्य अध्यापिका सुनाई दे रही हैं। इस आरोप को युवाओं ने पूरी तरह निराधार बताया। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि मामले की निष्पक्ष जांच कर उचित कार्रवाई की जाए। संवाद