{"_id":"694ad54aa723bbed820e408c","slug":"contract-workers-of-the-jal-shakti-department-staged-a-sit-in-protest-in-larji-over-non-payment-of-wages-kullu-news-c-89-1-ssml1015-164842-2025-12-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: जलशक्ति विभाग के ठेका कामगारों ने वेतन न मिलने पर लारजी में दिया धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: जलशक्ति विभाग के ठेका कामगारों ने वेतन न मिलने पर लारजी में दिया धरना
Wed, 24 Dec 2025 06:15 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
Updated Wed, 24 Dec 2025 06:15 AM IST
विज्ञापन
न्यूली/सैंज (कुल्लू)। जलशक्ति विभाग उपमंडल लारजी में ठेकेदारों द्वारा कामगारों का वेतन नहीं दिया जा रहा है, जिसके कारण कामगारों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में कामगारों ने कांट्रेक्ट वर्कर यूनियन सीटू के बैनर तले अधिशासी अभियंता कार्यालय लारजी के बाहर धरना दिया।
सीटू के जिला महासचिव राजेश ठाकुर ने कहा कि ठेका कामगारों को ठेकेदार समय पर वेतन नहीं दे रहे हैं। पांच ठेका कामगारों को पिछले 14 माह का वेतन नहीं दिया है और अन्य कामगारों को भी न्यूनतम वेतन नहीं दिया जा रहा है, जो कि सरासर श्रम कानूनों का उल्लंघन है। उन्होंने कहा कि कामगारों के लिए अवकाश का कोई प्रावधान नहीं है और कामगारों को न तो आईडी कार्ड, न ही वेतन का विवरण दिया गया है।
सीटू जिला प्रधान चमन ठाकुर, सचिव धर्मपाल ने कहा कि जलशक्ति विभाग में ठेका कामगारों के शोषण को सहन नहीं किया जाएगा। अगर कामगारों का वेतन व अन्य मांगों को समय पूरा नहीं किया गया तो आने वाले समय में आंदोलन को तेज किया जाएगा।
विज्ञापन
इस दौरान यूनियन के प्रधान माल सिंह, सचिव विद्या सागर, कोक्षाध्यक्ष कुलदीप आदि मौजूद रहे।