{"_id":"65bd2adca8ced699b6095317","slug":"construction-of-school-building-stalled-due-to-lack-of-budget-kullu-news-c-89-1-ssml1015-116036-2024-02-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: बजट के अभाव में लटका स्कूल भवन का निर्माण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: बजट के अभाव में लटका स्कूल भवन का निर्माण
Fri, 02 Feb 2024 11:18 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
Updated Fri, 02 Feb 2024 11:18 PM IST
विज्ञापन
कुल्लू। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक कन्या विद्यालय सुल्तानपुर में आधुनिक बहुमंजिला साइंस ब्लॉक का निर्माण किया जाना है, लेकिन 2022 में आरंभ किया गया यह कार्य अभी तक पूरा नहीं हो पाया है।
साइंस ब्लॉक का निर्माण कार्य बजट के फेर में लटक गया है। बजट की दूसरी किस्त जारी न होने के कारण निर्माण कार्य धीमी गति से हो रहा है। साल 2022 के अंत तक तैयार होने वाले ब्लॉक की दो मंजिलें ही बन पाई हैं। शिक्षा विभाग साइंस ब्लॉक के निर्माण पर 1.74 करोड़ रुपये खर्च कर रहा है।
बजट न होने के कारण निर्माण कार्य तय समय अवधि में पूरा नहीं हो पाया है। साइंस ब्लॉक में स्कूली छात्राओं को विज्ञान की आधुनिक प्रयोगशालाओं के अलावा कक्षा के कमरों और बहुउद्देश्यीय हाल की सुविधा मिलेगी। स्कूल में अलग से साइंस ब्लॉक का निर्माण होने से छात्राओं को फायदा मिलेगा।
विज्ञापन
आधुनिक प्रयोगशालाओं में छात्राओं को नए-नए प्रयोग करने में आसानी होगी, लेकिन छात्राओं का आधुनिक प्रयोगशाला का इंतजार लंबा खिंचता जा रहा है। अभिभावक सोहन लाल, मोहर सिंह, आकाश सूद, मदन लाल, अशोक कुमार, आशा देवी, शालिनी, मोनिका ने कहा कि स्कूल में छात्राओं के लिए साइंस ब्लॉक का निर्माण कार्य पूरा नहीं हो पाया है।
विज्ञान संकाय की छात्राओं को प्रयोग करने के लिए प्रयोगशाला न होने से परेशान होना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि शिक्षा और लोक निर्माण विभाग निर्माण कार्य में तेजी लाए। लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता विवेक गौतम ने कहा कि शिक्षा विभाग से साइंस ब्लॉक के निर्माण के लिए दूसरी किस्त जारी नहीं हुई है। इस वजह से निर्माण कार्य प्रभावित हो रहा है।
....
तीन प्रयोगशालाएं होंगी स्थापित
साइंस ब्लॉक में जीव, रसायन और भौतिक विज्ञान की आधुनिक प्रयोगशालाएं स्थापित की जाएंगी। इन तीनों विषयों के कमरे भी इसी ब्लॉक में रहेंगे। स्कूली छात्राओं को पढ़ाई के साथ प्रयोग करने के लिए एक भवन से दूसरे भवन में नहीं जाना पड़ेगा।
000