फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Congress immersed in celebration, takes out victory rally in Manali

Kullu News: जश्न में डूबी कांग्रेस, मनाली में निकाली विजयी रैली

Fri, 09 Dec 2022 04:30 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 09 Dec 2022 04:30 AM IST
विज्ञापन
Congress immersed in celebration, takes out victory rally in Manali
कुल्लू के मनाली विधान सभा सीट से विधायक बने भुवनेश्वर गौड़ देवी के दर्शन के बाद बाहर आते हुए। ।-सं? - फोटो : Kullu
मनाली (कुल्लू)। कुल्लू से कटकर अलग बनी मनाली विधानसभा में कांग्रेस ने पहली बार जीत हासिल की है। लगातार दो बार यहां से जीत दर्ज करने वाले गोविंद ठाकुर को हराकर भुवनेश्वर गौड़ विधानसभा की दहलीज पर पहुंचे।
विज्ञापन

भुवनेश्वर गौड़ की जीत के बाद कांग्रेसी जश्न में डूब गए। चुनाव परिणाम घोषित होते ही कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी की और ढोल-नगाड़ों की थाप पर पूरे शहर में रैली निकाली। मनाली के मालरोड पर विजयी रैली निकालते हुए कांग्रेसियों ने माहौल गरमा दिया। जीत के बाद सबसे पहले भुवनेश्वर गौड़ माता हिडिंबा के मंदिर पहुंचे और शीश नवाया। उन्होंने मालरोड स्थित दुर्गा माता के मंदिर में भी माथा टेका।
विज्ञापन

मतगणना केंद्र के बाहर सुबह से ही लोगों की भीड़ जुटनी शुरू हो गई थी। सुबह करीब आठ बजे मतगणना शुरू हुई। करीब पौने नौ बजे तक चुनाव परिणामों के रुझान आने शुरू हो गए। शुरूआती दौर में कांग्रेस बढ़त हासिल करने लगी तो वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला में बनाए मतगणना केंद्र के बाहर लोगों की भीड़ जुटनी शुरू हो गई। जैसे-जैसे रुझान आते रहे कार्यकर्ताओं में जोश बढ़ता गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

चुनाव परिणाम की अधिकारिक घोषणा के बाद कांग्रेसियों ने पूरे शहर में रैली निकाली। कार्यकर्ताओं ने कुल्लवी परिधानों पर नाटी भी डाली। स्कूल गेट से मनाली के मालरोड होते हुए आईबैक्स चौक तक निकाली रैली में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बढ़चढ़ कर भाग लिया। इस अवसर कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता भी मौजूद रहे।

जो वादे किए उसे पूरा करेंगे : गौड़
चुनाव जीतने के बाद कांग्रेेस के भुवनेश्वर गौड़ ने कहा कि कांग्रेस ने जनता से जो वादे किए हैं, सरकार बनने के बाद वह पूरे किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि यह जीत उनकी नहीं बल्कि मनाली हलके के सभी मतदाताओं की जीत है। उन्होंने कहा कि मैं अकेला नहीं, पूरी कांग्रेस पार्टी मतदाताओं ने उन्हें समर्थन देने के लिए आभार प्रकट करती है। उन्होंने टिकट देने के लिए पार्टी हाईकमान का भी आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed