{"_id":"6a31858a00cd11ecec050bb3","slug":"congress-close-to-power-in-kullu-municipal-council-kullu-news-c-89-1-klu1002-178990-2026-06-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: कुल्लू नगर परिषद की सत्ता के करीब कांग्रेस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: कुल्लू नगर परिषद की सत्ता के करीब कांग्रेस
विज्ञापन
कुल्लू। विधायकों को नगर निकाय में अध्यक्ष-उपाध्यक्ष के चुनाव में मत देने का अधिकार मिलने से कुल्लू नगर परिषद में कांग्रेस समर्थित पार्षदों का पलड़ा भारी हो गया है। नगर पंचायत भुंतर में अब समीकरण बदल गए हैं। यहां पहले भाजपा समर्थित पार्षदों का बहुमत था लेकिन अब विधायक को मत का अधिकार मिलने से मुकाबला बराबरी पर आ खड़ा हो गया है।
कुल्लू नगर परिषद में भाजपा को छोड़कर कांग्रेस की ओर से विधायक सुंदर सिंह अपने पक्ष के अध्यक्ष-उपाध्यक्ष बनाने की रणनीति बना रहे हैं। दूसरी तरफ एचपीएमसी के पूर्व उपाध्यक्ष भी जोड़तोड़ में जुटे हुए हैं। विधायक सुंदर सिंह छह पार्षदों के साथ बहुमत में हैं जबकि राम सिंह के पास पांच पार्षद हैं। विधायक को मताधिकार का प्रयोग करने से कांग्रेस समर्थित पार्षदों का पलड़ा भारी हो गया है। फिलहाल नगर परिषद कुल्लू की सत्ता कांग्रेस समर्थित पार्षदों को मिलने की संभावना है।
भुंतर नगर पंचायत में पहले कांग्रेस समर्थित चार पार्षद जीतकर आए थे और भाजपा समर्थित तीन पार्षद हैं। भाजपा ने एक पार्षद को अपने साथ मिला लिया जिससे उनका पलड़ा भारी हो गया। अब कांग्रेस समर्थित पार्षद तीन ही रह गए हैं जबकि भाजपा के पास चार हो गए है। अब विधायक को मिले मताधिकार के प्रयोग के बाद यहां स्थिति बराबर की हो गई है। यहां विधायक कांग्रेस के हैं। फिलहाल, यहां स्थिति रोचक बनी हुई है।