फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Condition of Kali Mitti-Moin road poor; demand for repairs.

Kullu News: काली मिट्टी-मोईन सड़क की हालत खराब, मरम्मत की मांग

Fri, 24 Jul 2026 10:56 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 24 Jul 2026 10:56 AM IST
विज्ञापन
Condition of Kali Mitti-Moin road poor; demand for repairs.
खस्ताहाल काली मिट्टी से मोईन सड़क। संवाद
नित्थर (कुल्लू)। नित्थर उपतहसील में काली मिट्टी से मोईन गांव तक जाने वाली सड़क की हालत बेहद खराब है। ग्रामीणों ने लोक निर्माण विभाग से इस सड़क की तत्काल मरम्मत करवाने की मांग की है। यह सड़क काली मिट्टी से मोईन तक जाती है।
विज्ञापन

काली मिट्टी से मोईन तक का लगभग दो किलोमीटर का लंबा हिस्सा सबसे ज्यादा क्षतिग्रस्त है। मोईन गांव के लिए सैकड़ों वाहन इसी मार्ग से गुजरते हैं। ग्रामीणों ने सड़क की खराब हालत पर चिंता जताई है। स्थानीय निवासियों मोती सिंह ठाकुर, सुनील कुमार, बलबीर सिंह चौहान समेत कई ग्रामीणों का कहना है कि इस सड़क पर छोटी गाड़ियां चलाना मुश्किल हो गया है। उनकी गाड़ियां अक्सर टूट जाती हैं।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने विभाग से जल्द सड़क सुधारने की अपील की है। लोक निर्माण विभाग नित्थर के कनिष्ठ अभियंता हिमांशु कटोच ने बताया कि मौसम ठीक होते ही सड़क की मरम्मत का काम शुरू कर दिया जाएगा। सड़क का निर्माण प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना चरण-4 के तहत जल्द होने वाला है। यह सड़क काली मिट्टी से आनस मुख्य सड़क मार्ग नित्थर-रामपुर सड़क से जुड़ेगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed