फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Commerce stream restored at Sainj College, but not a single lecturer available to teach.

Kullu News: सैंज कॉलेज में वाणिज्य संकाय बहाल, पढ़ाने के लिए एक भी प्राध्यापक नहीं

Thu, 06 Aug 2026 05:45 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Thu, 06 Aug 2026 05:45 AM IST
विज्ञापन
Commerce stream restored at Sainj College, but not a single lecturer available to teach.
लारजी (कुल्लू)। प्रदेश सरकार ने राजकीय महाविद्यालय सैंज में वाणिज्य संकाय बहाल कर दिया है लेकिन महाविद्यालय में इस विषय का एक भी प्राध्यापक तैनात नहीं होने से विद्यार्थियों की चिंता बढ़ गई है।
विज्ञापन

कुछ माह पहले सरकार ने सैंज महाविद्यालय में वाणिज्य संकाय बंद करने का निर्णय लिया था। इसके विरोध में क्षेत्र की जनता, अभिभावकों और विद्यार्थियों ने आवाज उठाई। विरोध के बाद सरकार ने अपना फैसला वापस लेते हुए संकाय बहाल करने की अधिसूचना जारी कर दी।
विज्ञापन

हालांकि, बहाली में हुई देरी का असर विद्यार्थियों पर पड़ा। संकाय बहाल होने के बावजूद पढ़ाई शुरू कराने के लिए आवश्यक शिक्षकों की नियुक्ति नहीं हो सकी है। विद्यार्थियों का कहना है कि बिना प्राध्यापकों के उच्च शिक्षा कैसे संभव होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने सरकार और एसपीयू प्रबंधन से महाविद्यालय में वाणिज्य संकाय के लिए तत्काल स्थायी प्राध्यापकों की नियुक्ति करने की मांग की है।
महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. सुजाता ने बताया कि वाणिज्य संकाय के एक प्राध्यापक तैनात थे लेकिन उन्होंने भी एक सप्ताह पहले नौकरी छोड़ दी है। अब महाविद्यालय में वाणिज्य विषय का कोई प्राध्यापक नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed