फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Collective efforts necessary to help disabled children: Deepak

दिव्यांग बच्चों की मदद के लिए सामूहिक प्रयास जरूरी : दीपक

Wed, 18 Sep 2024 05:14 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Wed, 18 Sep 2024 05:14 AM IST
विज्ञापन
Collective efforts necessary to help disabled children: Deepak
खराहल (कुल्लू)। आश बाल विकास केंद्र द्वारा सेउबाग में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के लिए दिव्यांगता पहचान कार्यशाला का आयोजन किया गया, जिसमें दिव्यांग बच्चों की विभिन्न समस्याओं और उनके समाधान के लिए जानकारी प्रदान की गई। इस कार्यशाला में फाउंडेशन के स्पीच थेरेपिस्ट मानव चौधरी ने बच्चों में होने वाली भाषण और सुनने से संबंधित समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि संस्था फिजियोथेरेपी, ऑक्यूपेशनल थेरेपी, स्पीच थेरेपी और विशेष शिक्षा जैसी सेवाएं प्रदान कर रही है, जो बच्चों की विभिन्न आवश्यकताओं को पूरा करने में मदद करती हैं। कार्यक्रम प्रबंधक बीजू हिमदल ने संस्था की विभिन्न गतिविधियों और सेवाओं पर प्रकाश डाला। वहीं, वृत पर्यवेक्षक दीपक शर्मा ने कहा कि इस क्षेत्र में दिव्यांग बच्चों की सहायता के लिए सामूहिक प्रयासों की आवश्यकता है और इस दिशा में सामूहिक रूप से कार्य किया जाएगा।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत काइस की प्रधान शीला पठानिया, ज्योति राठी, और राखी महाजन सहित अन्य गणमान्य लोग भी इस कार्यशाला में उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed