फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   CM inspected Bijli Mahadev ropeway site

Kullu News: सीएम ने किया बिजली महादेव रोपवे साइट का निरीक्षण

Sun, 20 Oct 2024 05:36 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 20 Oct 2024 05:36 PM IST
विज्ञापन
CM inspected Bijli Mahadev ropeway site
कुल्लू। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने शनिवार को पिरड़ी में 273 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले बिजली महादेव रोपवे के बेस स्टेशन की साइट का निरीक्षण किया। कहा कि रोपवे के निर्माण के लिए राज्य सरकार को एफसीए क्लीयरेंस मिल चुकी है। उन्होंने पिरड़ी में प्रस्तावित राजीव गांधी-डे बोर्डिंग स्कूल और न्यायिक काॅम्प्लेक्स स्थल का निरीक्षण किया। हाथीथान में पर्यटन विभाग के माध्यम से तैयार किए जा रहे वे-साइड एमिनिटिज का निरीक्षण करने के साथ अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।
विज्ञापन

अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा में देवी-देवताओं को देवताओं की पुरानी वेशभूषा, वाद्ययंत्रों की धुनों, रथों की सजावट और शिविरों की सुंदरता एवं सफाई रखने के लिए कारदारों को पुरस्कृत किया। देवता बिजली महादेव के कारदार अमरनाथ को प्रथम पुरस्कार मिला है। माता ज्वालामुखी फोजल के कारदार अमर चंद को द्वितीय और माता पंचालिका राजेश्वरी के कारदार धनी राम को तृतीय पुरस्कार दिया गया। कुल्लू कार्निवल में जिला ग्रामीण विकास अभिकरण कुल्लू की झांकी को प्रथम पुरस्कार दिया गया।
विज्ञापन

लोकनृत्य प्रतियोगिता के विजेताओं सूत्रधार कला संगम, सूर्य सांस्कृतिक दल, भुट्ठी वीवर्ज सांस्कृतिक दल को भी पुरस्कृत किया। इससे पहले सीएम सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने भगवान रघुनाथ के शिविर में पूजा-अर्चना कर प्रदेश में सुख-समृद्धि की कामना की। लालचंद प्रार्थी कलाकेंद्र में जिला कुल्लू देवी-देवता कारदार संघ ने मुख्यमंत्री राहत कोष में पांच लाख रुपये का चेक सीएम को भेंट किया। इस दौरान जिला देवी-देवता कारदार संघ के अध्यक्ष दोत राम ठाकुर, महासचिव टीसी महंत सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


....
कुल्लवी गीतों पर थिरके विदेशी
लालचंद प्रार्थी कलाकेंद्र में शनिवार को दशहरा के समापन अवसर पर हुए कार्यक्रम में विदेशी कलाकार खूब झूमे। जब कार्यक्रम चल रहा था तो विभिन्न देशों से आए कलाकार कुल्लवी गीतों पर नाचने के लिए मंच पर पहुंचे। कुल्लवी गीतों पर विदेशी मेहमानों ने खूब नाटी डाली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed