{"_id":"6744ac04c11e05063708c19f","slug":"city-people-did-not-get-drinking-water-for-36-hours-kullu-news-c-89-1-klu1001-135551-2024-11-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: शहर के लोगों को 36 घंटे नहीं मिला पीने का पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: शहर के लोगों को 36 घंटे नहीं मिला पीने का पानी
विज्ञापन
कुल्लू। नगर परिषद कुल्लू के तहत वार्ड नंबर चार में 36 घंटे पेयजल आपूर्ति बाधित रही। वार्ड नंबर चार सुल्तानपुर में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक छात्रा स्कूल सुल्तानपुर सहित आसपास क्षेत्र में शनिवार रात से ही सप्लाई बाधित रही।
रविवार को भी पानी नहीं आया। बिना पानी लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। रविवार को अवकाश का दिन होने के बाद सोमवार सुबह जब पानी नहीं आया तो विद्यार्थियों और नौकरीपेशा लोगों को दिक्कतें पेश आईं।
इसके बाद स्थानीय लोगों ने जल शक्ति विभाग के अधिकारियों से यह मामला उठाया। इसके बाद विभाग हरकत में आया और फील्ड स्टाफ को पानी की आपूर्ति करने के निर्देश दिए। इसके बाद लोगों को पेयजल की सप्लाई मिली।
विज्ञापन
गौर रहे सुल्तानपुर में ही जल शक्ति विभाग का एक स्टोर टैंक स्थानीय लोगों के लिए परेशानी का कारण बना हुआ है। स्टोर टैंक से पानी का रिसाव अभी ठीक नहीं हुआ है। हालांकि, यह देखना काफी दिलचस्प होगा कि जल शक्ति विभाग लाखों की लागत से बने स्टोर टैंक से पानी के रिसाव को किस तरह से रोकता है। शहरवासी गोपाल कृष्ण और जनक राज आदि ने कहा कि जल शक्ति विभाग शहर में पेयजल की आपूर्ति को सुचारु बनाए रखे, जिससे सर्दियों के बीच लोगों को किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े। उधर, जल शक्ति विभाग के अधिशासी अभियंता अमित ने कहा कि पेयजल की आपूर्ति को सुचारू कर दिया गया है।
--