फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Chitta, cash caught from hotel operator

होटल संचालक से पकड़ा चिट्टा, कैश

Fri, 13 Aug 2021 10:24 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 13 Aug 2021 10:24 PM IST
विज्ञापन
Chitta, cash caught from hotel operator
कुल्लू। पार्वती घाटी के तहत आने वाले पर्यटन स्थल कसोल में पुलिस ने एक होटल में छापा मारा। होटल संचालक से 7.77 ग्राम चिट्टा और 47000 रुपये कैश पकड़ा है। होटल में सिंथेटिक ड्रग्स का काला कारोबार भी चल रहा था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है
विज्ञापन

मिली जानकारी के अनुसार पुलिस टीम को सूचना मिली थी कि कसोल के एक होटल में चिट्टे का कारोबार चल रहा है। मुखबिर से सूचना मिलने पर पुलिस ने यहां दबिश दी। जैसे ही पुलिस की टीम ने होटल में दबिश दी तो यहां हड़कंप मच गया। पुलिस ने होटल के एक कमरे में तलाशी शुरू की। इसके बाद होटल के संचालक से नशा और कैश पकड़ा। आरोपी पहले भी चिट्टे के मामलों में सजा काट चुका है। वह भुंतर और कसोल में चिट्टे की सप्लाई करता था। आरोपी की पहचान शिवा शर्मा (33), निवासी भुंतर, तहसील भुंतर, कुल्लू के रूप में हुई है। पुलिस अधीक्षक गुरदेव शर्मा ने कहा कि चिट्टे के साथ पकड़े गए आरोपी से कड़ी पूछताछ चल रही है। उसे कोर्ट में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed