फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Chauharghati's Dev Hurang Narayan reached Kullu for the first time

Kullu News: पहली बार कुल्लू पहुंचे चौहारघाटी के देव हुरंग नारायण

Mon, 01 Jul 2024 11:20 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 01 Jul 2024 11:20 PM IST
विज्ञापन
Chauharghati's Dev Hurang Narayan reached Kullu for the first time
कुल्लू। ढोल-नगाड़ों, नरसिंगों और करनालों की स्वरलहरियों से सोमवार को ढालपुर गूंज उठा। लाव-लश्कर के साथ जब मंडी जिले की चौहारघाटी के आराध्य देव हुरंग नारायण पहुंचे तो दर्शन के लिए श्रद्धालु उमड़े पड़े। लगघाटी में रविवार रात विश्राम के बाद दोपहर करीब 12:00 बजे देवता हुरंग नारायण ढालपुर पहुंचे।
विज्ञापन

श्रद्धालुओं ने देवता का भव्य स्वागत किया। देवता के देवलुओं के लिए रथ मैदान में चायपान की व्यवस्था रखी गई थी। इतिहास में पहली बार देवता हुरंग नारायण भूभू जोत पार कर कुल्लू पहुंचे हैं। इसके लिए देवलुओं ने देवता से अनुमति मांगी थी। देवता से अनुमति मिलने के बाद ही सैकड़ाें देवलुओं के साथ हुरंग नारायण कुल्लू के दौर पर निकले हैं।
विज्ञापन

नाचते-गाते देवता हुरंग नारायण के देवलुओं ने रौनक बढ़ा दी। इसके बाद देवता भुंतर के लिए रवाना हुए। देवता किसी भक्त के बुलावे पर यहां आए हैं। देवता हुरंग नारायण के गूर राजू राम ने कहा कि देवता हुरंग नारायण अगले तीन दिन भुंतर में ही रहेंगे। कहा कि चौहारघाटी के देवता हुरंग नारायण पहली बार भूभू जोत होकर कुल्लू आए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

श्रद्धालुओं ने देवता से आशीर्वाद लिया है। कुल्लू में देवता का भव्य स्वागत हुआ है। भूभू जोत का रास्ता अंग्रेजों के समय में बना हुआ है। दोपहर बाद भुंतर पहुंचे देवता हुरंग नारायण का शहरवासियों ने भव्य स्वागत किया। मंडी जिले के देवता का कुल्लू पहुंचने पर लोगाें में खुशी का माहौल है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed