फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   charas

तीन सप्ताह में पकड़ी 25 किलो चरस

Tue, 11 Feb 2020 09:24 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 11 Feb 2020 09:24 PM IST
विज्ञापन
charas
कुल्लू। नशा माफिया पर पुलिस ने शिकंजा कस दिया है। पुलिस की सख्ती के चलते पिछले तीन सप्ताह में 25 किलो से अधिक चरस पकड़ी जा चुकी है। चरस माफिया के नेटवर्क को तोड़ने में पुलिस को लगातार कामयाबी मिल रही है। यही वजह है कि पुलिस नशे के काले कारोबार से जुड़े विदेशियों को भी सलाखों के पीछे डाल रही है।
विज्ञापन

नशे पर सख्ती के पीछे पुलिस अधीक्षक का रोल अहम माना जा रहा है। पुलिस अधीक्षक ने युवाओं को अपनी टीम में जोड़ा है। पिछले वर्ष दशहरा समाप्त होने के बाद चरस तस्करों पर बड़ी कार्रवाई करते हुए कई लोगों को जेल के अंदर डाला था। इसके बाद काफी हड़कंप मच गया था। हालांकि माफिया पर सख्ती का यह सिलसिला अभी भी नहीं रुका। पिछले तीन सप्ताह के अंदर ही पुलिस ने 25 किलो चरस पकड़ी है। इसमें बंजार के एक व्यक्ति के पास पकड़ी गई पौने 12 किलो चरस की खेप भी शामिल है। इसके साथ एक विदेशी नागरिक बजौरा नाके में पकड़ा गया था। उसके पास से चार किलो चरस पकड़ी गई थी। पुलिस अधीक्षक गौरव सिंह ने कहा कि देवभूमि कुल्लू से नशे को जड़ से समाप्त करने के लिए उन्होंने मुहिम चलाई है। इसके तहत उन्हें काफी हद तक सफलता भी मिल रही है। कहा कि नशे को जड़ से समाप्त करने में आम लोगों की सहभागिता भी जरूरी है।
विज्ञापन

..बलदेव
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed