फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Chandratal, Surajtal, Deepak Tal and Sisu lakes will be conserved: Rahul

चंद्रताल, सूरजताल, दीपक ताल तथा सिस्सू झीलों का होगा संरक्षण : राहुल

Thu, 01 Aug 2024 07:29 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 01 Aug 2024 07:29 PM IST
विज्ञापन
Chandratal, Surajtal, Deepak Tal and Sisu lakes will be conserved: Rahul
जिला मुख्यालय केलांग हुई एक दिवसीय कार्यशाला
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
केलांग (कुल्लू)। जनजातीय जिला लाहौल-स्पीति में हिमाचल प्रदेश विज्ञान, प्रौद्योगिकी और पर्यावरण परिषद हिमकोस्टे ने प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया। राज्य आर्द्रभूमि प्राधिकरण के तत्वावधान में केलांग में जिला स्तरीय वेटलैंड समिति में यह कार्यक्रम हुआ। इसकी अध्यक्षता उपायुक्त राहुल कुमार ने की। इसमें वर्चुअल माध्यम से एडीसी काजा राहुल जैन भी जुड़े।
डीसी राहुल कुमार ने कहा कि कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य जिले की मुख्य चिह्नित वेटलैंड झील चंद्रताल के अतिरिक्त सूरजताल, दीपक ताल तथा सिस्सू के साथ-साथ अन्य झीलों का संरक्षण किया जाएगा। इसके लिए परियोजनाएं बनाई जाएंगी। उपायुक्त ने कहा कि पारिस्थितिक संतुलन बनाए रखने, जैव विविधता का समर्थन करने और आवश्यक पारिस्थितिकी तंत्र सेवाएं प्रदान करने में ये झीलें महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।
विज्ञापन

उन्होंने वन मंडल के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वेटलैंड झीलों के संरक्षण और संवर्धन के लिए वेटलैंड मित्रा वॉलंटियर जोड़े जाएं। कुणाल भारत एडवाइजर फॉरेस्ट्री एंड बायोडायवर्सिटी ने वेटलैंड मैनेजमेंट पर प्रकाश डाला। इस मौके पर वैज्ञानिक ऋषव राणा, सेवानिवृत्त वन मंडल अधिकारी एसके गुलेरिया सहित कई अधिकारी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

0000
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed