{"_id":"6605505562842dc0ec03d10f","slug":"chacholi-fair-celebrated-in-ujhi-created-a-stir-on-nati-kullu-news-c-89-1-ssml1012-119568-2024-03-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: ऊझी में चचोली मेले की धूम, नाटी पर मचाया धमाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: ऊझी में चचोली मेले की धूम, नाटी पर मचाया धमाल
विज्ञापन
सियाल में मेले का समापन, जगतसुख में कल होगा आगाज
खेलकूद प्रतियोगिता और सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे आकर्षण
संवाद न्यूज एजेंसी
मनाली (कुल्लू)। ऊझी घाटी में इन दिनों चचोली मेले की धूम मची हुई है। सियाल गांव में सियाली महादेव के सम्मान में चचोली मेला धूमधाम के साथ मनाया गया। बुधवार शाम को मेले का समापन हुआ। वहीं जगतसुख में शुक्रवार को मेले का आगाज होगा जो 30 और 31 मार्च तक मनाया जाएगा।
गौरतलब है कि कुल्लू जिले में स्थानीय देवी-देवता के सम्मान में हर वर्ष मेले का आयोजन किया जाता है। इसी कड़ी में ऊझी घाटी में मेलों का दौर शुरू हो गया है। सियाल गांव में तीन दिन चचोली मेले की धूम रही। सियाली महादेव के सम्मान में मनाए जाने वाले मेले में अलेउ से देवता सृष्टि नारायण, सिमसा से कार्तिक स्वामी समेत कई देवी-देवता शरीक हुए। इस अवसर पर कुल्लवी नाटी मेले का आकर्षण रही। ग्रामीणों ने पारंपरिक परिधान में सामूहिक रूप से नाटी डाली। सियाली महादेव के कारदार जय चंद ने बताया कि मेला धूमधाम से मनाया गया। हर साल मेले का आयोजन किया जाता है। उधर करजां में भी चचोली मेले का आयोजन किया गया।