फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Cement-rebar finished in Kullu, construction work stalled

Kullu News: सीमेंट-सरिया खत्म, ठप पड़े निर्माण कार्य

Thu, 24 Aug 2023 11:02 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Thu, 24 Aug 2023 11:02 PM IST
विज्ञापन
Cement-rebar finished in Kullu, construction work stalled
बंजार के समीप हाईवे पर बने दल-दल में फसें वाहन।-संवाद
मनाली (कुल्लू)। जिले में अरबों रुपये के निर्माण कार्य लटक गए हैं। सीमेंट, सरिया और अन्य निर्माण सामग्री की सप्लाई पूरी तरह से ठप हो गई है। इस कारण कुल्लू-मनाली में चल रहे निर्माण कार्यों पर ब्रेक लग गई है। यही नहीं सरकार के विकासात्मक कार्य भी ठप पड़ गए हैं। कुल्लू-मंडी मार्ग भूस्खलन के कारण बंद हो गए है।
विज्ञापन

पंडोह और कमांद होकर वाहनों की आवाजाही भी ठप है। परिणामस्वरूप जिले में सीमेंट, सरिया नहीं पहुंच पा रहा है। इससे निर्माण कार्य बंद हो गए हैं। निर्माण कार्यों में लगे ठेकेदार, कामगार और मजदूर बिना कार्य के मुश्किल में हैं। मनाली में ही रोजाना 2,000 सीमेंट बैग की जरूरत रहती है।
विज्ञापन

चंद्रभागा ट्रेडर में संपर्क करने पर बताया कि सीमेंट और सरिया की सप्लाई पिछले कई दिनों से रुकी हुई है। सीमेंट विक्रेता तारा चंद का कहना है कि हर रोज सीमेंट की मांग आ रही है लेकिन सप्लाई नहीं है। ठेकेदार ललन सिंह और पिंका ने बताया कि इलाके में चल रहे कार्य ठप पड़ गए हैं। सीमेंट और सरिया के बिना कोई काम नहीं हो पा रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, सड़कें बंद होने के कारण सरकारी कार्य भी प्रभावित हो गए हैं। लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता अनूप शर्मा ने बताया कि सीमेंट नहीं आ रहा है। इसके कारण भवन, पुल आदि का निर्माण कार्य लटक गया है। भूस्खलन से खराब हुई सड़कों की मरम्मत भी सीमेंट नहीं होने के कारण रुक गई है। आरसीसी या सीमेंट से डंगे लगाने हैं लेकिन कार्य प्रभावित हो रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed