फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   police fied case aganist private compny

टावर लगाने के नाम पर 30 हजार ठगे

Wed, 30 Mar 2016 06:18 PM IST
कुल्लू
कुल्लू Updated Wed, 30 Mar 2016 06:18 PM IST
विज्ञापन
police fied case aganist private compny
मोबाइल टावर लगाने के नाम पर ठगा युवक - फोटो : अमर उजाला

एक प्रतिष्ठित दूरसंचार सेवा देने वाली कंपनी का टावर लगाने के नाम पर कुल्लू के एक शख्स को तीस हजार का चूना लगाया है। कंपनी के कर्मचारी बनकर आए दो ठगों ने स्वयं को कंपनी के कर्मचारी बताकर इस शख्स को धोखा दिया। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने जांच आरंभ कर दी है। जानकारी के अनुसार सरसेई गांव के विजय कुमार के गांव में दो लोग रुके और उन्होंने टावर लगाने की एवज में जमीन देने के बारे में विजय से बात की। विजय ने अपनी जमीन पर टावर लगाने के लिए हामी भर दी।

विज्ञापन


शर्तों के मुताबिक विजय को कंपनी किराये के तौर पर हर महीने 50 हजार रुपये और जमीन के बदले 90 लाख देने का भरोसा भी दिया। इसके लिए कंपनी के नाम पर दो ठगों ने कहा कि औपचारिकताएं पूरी करने के लिए विजय को पहले कंपनी के खाते में 1250 रुपये और दूसरी किस्त में 26 हजार 900 रुपये जमा करने को कहा। विजय ने झांसे में आकर पीएनबी नग्गर में खाता संख्या 3442000101090808 में जमा कर दिए हैं।
विज्ञापन


यह खाता राजवीर सिंह गिल निवासी बैंगलोर के नाम से बताया जा रहा है। 25 मार्च को कंपनी से विजय को एक कॉल आई। जिसमें उन्हें इस खाते पर फिर से 90 हजार रुपये जमा करने को कहा गया, लेकिन इस बार विजय को कंपनी पर संदेह हुआ और उन्होंने बुधवार को इस पूरे मामले की शिकायत पुलिस थाना मनाली से की है। एएसपी कुल्लू निश्चिंत सिंह नेगी ने बताया कि मनाली पुलिस के पास शिकायत की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed